{"_id":"6a44dea3db6691e31108f451","slug":"national-doctors-day-2022-amitabh-bachchan-to-shah-rukh-khan-actors-who-played-doctors-role-on-screen-2026-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Doctor's Day 2026: जहांगीर बने शाहरुख तो मुन्नाभाई बने संजय दत्त, इन आठ सुपरस्टार ने निभाया डॉक्टर का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Doctor's Day 2026: जहांगीर बने शाहरुख तो मुन्नाभाई बने संजय दत्त, इन आठ सुपरस्टार ने निभाया डॉक्टर का किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:16 PM IST
सार
Actors Who Played Doctor's Role In Films: बॉलीवुड के कई कलाकारों ने बड़े पर्दे पर डॉक्टर्स की भूमिका निभाई है। इन कलाकारों के अभिनय की काफी तारीफ हुई है। आइए इन कलाकारों के बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डॉक्टर्स भगवान का रूप होते हैं। माना जाता है कि भगवान जीवन देता है। डॉक्टर्स इंसान की बीमारियों का इलाज करके उसे जीवन दान देते हैं। डॉक्टर्स के योगदान को याद करने के लिए भारत में हर साल एक जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि वह कौन से कलाकार हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर डॉक्टर्स की भूमिका निभाई है।
2 of 8
अमिताभ बच्चन
- फोटो : एक्स
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक कहे जाने वाले कलाकार अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में लगभग हर तरह के किरदार निभाए हैं। वह डॉक्टर के किरदार में भी नजर आए हैं। साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म में वह कैंसर रोग विशेषज्ञ बने थे। दर्शकों ने डॉक्टर के किरदार में भी उन्हें खूब पसंद किया।
3 of 8
शाहरुख खान
- फोटो : एक्स
शाहरुख खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'डियर जिंदगी' में जहांगीर नाम के एक डॉक्टर का किरदार निभाया था। वह इस फिल्म में एक मनोवैज्ञानिक बने थे। इसमें आलिया भट्ट ने मरीज का किरदार निभाया था। दर्शकों ने डॉक्टर और मरीज के इस रिश्ते को खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : एक्स
आयुष्मान खुराना- रकुल प्रीत सिंह
आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'डॉक्टर जी' (2022) में डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। कॉमेडी होने के बावजूद इस फिल्म ने अच्छा पैगाम दिया। इस फिल्म से आयुष्मान खुराना ने यह पैगाम दिया कि पुरुष डॉक्टर भी महिलाओं के डॉक्टर (गायनोकॉलोजिस्ट) हो सकते हैं।
इसमें रकुल प्रीत सिंह ने भी डॉक्टर का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
5 of 8
शाहिद कपूर
- फोटो : एक्स
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने फिल्म 'कबीर सिंह' (2019) में हड्डियों के डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। इसमें वह कबीर राजीव सिंह नाम के गुस्सैल सर्जन बने थे। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी थीं, जिनकी अदाकारी की काफी तारीफ हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।