पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Khatron ke Khiladi 15 Winner Name Reveal By Bharti Singh Who Win The Show

Khatron ke Khiladi 15: रियलिटी शो शुरू होने से पहले ही सामने आया विनर का नाम, भारती सिंह ने खोल दिया राज

Wed, 01 Jul 2026 01:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 01 Jul 2026 01:55 PM IST
सार

Khatron ke Khiladi 15 Winner Name Reveal: जल्द ही टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ शुरू होगा। मगर शो शुरू होने से पहले ही इसके विनर का नाम सामने आ गया है। यह राज भारती सिंह ने पैपराजी के सामने हाल ही में खोल दिया है। 

विज्ञापन
Khatron ke Khiladi 15 Winner Name Reveal By Bharti Singh Who Win The Show
भारती सिंह ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर का नाम जाहिर कर दिया - फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood

विस्तार

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ रियलिटी शो को बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। इसमें लगभग 13 प्रतियोगी शामिल हैं, इनमें कुछ टीवी स्टार्स हैं, कुछ फिल्म एक्टर तो कुछ इंफ्लुएंसर शामिल हैं। हाल ही में इस शो का एक प्रतियोगी भारती सिंह के शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ में नजर आया। पैपराजी ने उस प्रतियोगी को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर के तौर पर पुकारा। वहीं भारती सिंह ने भी कुछ ऐसा कहा कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर के नाम से पर्दा ही उठ गया। 

विज्ञापन

भारती सिंह ने इस प्रतियाेगी को टॉप 3 में शामिल बताया

भारती सिंह के शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ में विशाल आदित्य सिंह नजर आए। वह भारती सिंह के साथ पैपराजी को फोटो पोज दे रहे थे। इस दौरान पैपराजी ने विशाल को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का विनर कहा। इस पर भारती बोलीं- ‘टॉप 3 खतरों के खिलाड़ी।’ इस बात पर विशाल, भारती को चुप रहने का इशारा करते हैं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Khatron ke Khiladi 15 Winner Name Reveal By Bharti Singh Who Win The Show
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं विशाल आदित्य सिंह? 
'बेगूसराय' और 'चंद्रकांता' जैसे डेली सोप में विशाल आदित्य सिंह ने लीड रोल किए। साथ ही  'बिग बॉस 13', 'नच बलिये 9' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' जैसे रियलिटी शो भी किए। अब वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा हैं। भारती के वायरल वीडियो से लगता है कि वह इस रियलिटी शो का जीत भी चुके हैं। वैसे अभी तक मेकर्स की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed