पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Users Reaction On Ram Kapoors overacting in Lock Upp 2 says Would not act like this with Salman Khan

'सलमान खान के साथ नहीं करते ऐसा', 'लॉक अप 2' में राम कपूर के बर्ताव पर यूजर्स ने उठाए सवाल

Mon, 29 Jun 2026 01:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 29 Jun 2026 01:16 PM IST
सार

Users Reaction On Ram Kapoor: 'लॉक अप' सीजन 2 में प्रतियोगी राम कपूर ने होस्ट रितेश देशमुख से बहस की है। इसके बाद ऑनलाइन उनकी आलोचना हो रही है। फैंस ने इस मामले को सलमान खान से जोड़ा है। सलमान खान 'बिग बॉस' को होस्ट करते हैं।

विज्ञापन
Users Reaction On Ram Kapoors overacting in Lock Upp 2 says Would not act like this with Salman Khan
राम कपूर - फोटो : एक्स

विस्तार

'लॉक अप' का नया सीजन अभी शुरू ही हुआ है, मगर इसने तीखी बहस, अचानक झगड़ों और ढेर सारे ड्रामे से दर्शकों को बांधा है। हाल ही में एक टास्क के दौरान होस्ट और जेलर रितेश देशमुख के साथ एक्टर राम कपूर की तीखी बहस हो गई। इसके बाद ऑनलाइन चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन

राम कपूर को नहीं मिला पानी
शो में राम कपूर ने पानी मांगा। जब उन्हें पानी नहीं मिला, तो वह आपा खो बैठे और मेकर्स को चेतावनी देते हुए कहा 'मैं काफी देर से पानी मांग रहा हूं। आप लोग हमसे यह सब करवा रहे हैं लेकिन पानी नहीं दे रहे। यह सही नहीं है। पानी भेजो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Users Reaction On Ram Kapoors overacting in Lock Upp 2 says Would not act like this with Salman Khan
राम कपूर ने घटाया वजन - फोटो : Instagram/iamramkapoor
राम कपूर ने रोका खेल
टास्क के लगभग खत्म होने तक भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो राम खेलने की जगह के बीच में खड़े हो गए और खेल को आगे बढ़ने से रोक दिया। 
जब रितेश देशमुख ने उन्हें चेतावनी दी कि उन्हें पेंटबॉल लग सकता है, तो राम ने जवाब दिया, 'लगने दो, आओ मारो।' फिर रितेश ने समझाया कि हर कंटेस्टेंट को पहले ही एक पर्सनल पानी की बोतल दी जा चुकी थी और टास्क के दौरान उसे साथ रखना उनकी जिम्मेदारी थी। यह बात सुनकर राम एक तरफ हट गए और टास्क को जारी रहने दिया।
विज्ञापन

Users Reaction On Ram Kapoors overacting in Lock Upp 2 says Would not act like this with Salman Khan
बिग बॉस 18 के मंच पर सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
एपिसोड के प्रसारित होने के तुरंत बाद, इस घटना के क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आए, और कई दर्शकों ने राम के बर्ताव की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान खान के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करते।' दूसरे ने कमेंट किया, 'वे इतना ओवरएक्टिंग क्यों कर रहे हैं?' तीसरे ने लिखा, 'सलमान खान के सामने ऐसा करने की हिम्मत भी नहीं करते।' एक और दर्शक ने कहा, 'यह बहुत शर्मनाक था- पूरी तरह से अहंकारी बर्ताव।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi Sharma (@pihuaditi)


'लॉक अप' के प्रतियोगी
रितेश देशमुख और फराह खान की तरफ से होस्ट किए जा रहे शो 'लॉक अप सीजन 2' में 15 कंटेस्टेंट शामिल हैं, जिनमें धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, योगेश रावत, पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी जैसे कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed