पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Harshad Chopda Reveal Secret Says Girlfriend And Best Friend Betrayed Him Together

‘गर्लफ्रेंड और बेस्टफ्रेंड ने मिलकर धोखा दिया’, टीवी अभिनेता हर्षद चोपड़ा ने ‘लॉकअप 2’ में खोला बड़ा राज

Sun, 28 Jun 2026 08:49 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 28 Jun 2026 08:49 AM IST
सार

Harshad Chopda Reveal Secret: रोमांटिक टीवी सीरियल के जरिए हर्षद चोपड़ा दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर हुए। लेकिन असल जिंदगी में उन्हें प्यार में धोखा मिला। रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के शुरुआती एपिसोड में उन्होंने अपनी जिंदगी से सबसे बड़े सच से पर्दा उठाया। 
 

विज्ञापन
Harshad Chopda Reveal Secret Says Girlfriend And Best Friend Betrayed Him Together
हर्षद चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘मैंने एक ही समय पर अपने दोस्त और अपनी गर्लफ्रेंड दोनों को खो दिया। मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ मुझे धोखा दिया। यही मेरा राज है।’ ‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो के एपिसोड में जब हर्षद चोपड़ा ने अपने दिल का दर्द बयां किया तो हर कोई हैरान रह गया। लगभग 16 साल पहले उनको प्यार में धोखा मिला था। अब जाकर हर्षद चोपड़ा ने यह राज फैंस के सामने खोला है। 

विज्ञापन

धोखे के बाद बदल गए हर्षद चोपड़ा
साल 2010 में हर्षद चोपड़ा की गर्लफ्रेंड और उनके बेस्टफ्रेंड ने मिलकर उन्हें धोखा दिया। इसके बाद से ही उनकी जिंदगी बदल गई। शो ‘लॉकअप 2’ में हर्षद ने बताया कि इस घटना ने उन्हें काफी बदल दिया और वह निजी जिंदगी में ज्यादा सावधान हो गए। हर्षद चोपड़ा ने बताया कि वह लोगों से जल्दी जुड़ जाते हैं, ऐसे में अपनों से मिले धोखे ने उन्हें तोड़ दिया था। 

विज्ञापन


हर्षद का राज सुनकर टूट गया फैंस का दिल
हर्षद ने जब से अपना यह राज खोला है, सोशल मीडिया पर फैंस काफी दुखी हैं। एक्टर ने इतने साल तक अपने दिल में यह दर्द छिपाए रखा, यह बात फैंस को खल गई है। जबकि इस बीच वह कई राेमांटिक ड्रामा सीरियल में नजर आए और लोगों को खूब एंटरटेन किया। शो 'लॉकअप 2' भी हर्षद के बारे में यह सब जानकर दुखी हुए। शो में उनके साथ शिवांगी जोशी भी शामिल हुईं, वह उनके साथ सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Harshad Chopda Reveal Secret Says Girlfriend And Best Friend Betrayed Him Together
हर्षद चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इन सीरियलों के कारण मशहूर हुए हर्षद
हर्षद चोपड़ा लगभग 20 साल से टीवी सीरियल की दुनिया में सक्रिय हैं। वह अब तक 'बेपनाह', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' जैसे हिट टीवी शो में लीड रोल निभा चुके हैं। उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए कई बार इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed