गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं आकांक्षा; 'लॉकअप-2' में किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'हम अलग रह रहे हैं'
Gaurav Khanna-Akanksha divorce: शो 'लॉकअप' का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इसमें चर्चित टीवी एक्टर और 'बिग बॉस 19' के विजेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा भी पहुंची हैं। यहां उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आकांक्षा ने बताया कि वे और गौरव तलाक ले रहे हैं।
विस्तार
'लॉकअप-2' आज शनिवार 27 जून से शुरू हो चुका है। इसे फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। प्रतिभागियों का पता चल चुका है। इसी शो में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला भी पहुंची हैं। शो के पहले एपिसोड में उन्होंने ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया कि सुनकर फराह खान भी दंग रह गईं। उन्होंने बताया कि वे और गौरव तलाक ले रहे हैं।
बोलीं- 'यह हम दोनों का फैसला है'
आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप-2' में जाकर बताया कि वे और गौरव तलाक ले रहे हैं। साथ ही यह भी खुलासा किया कि दोनों करीब एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। आकांक्षा ने बताया कि यह बात अब तक लोगों के बीच नहीं थी। उन्होंने कहा, 'यह मेरा और गौरव का फैसला है। पिछले एक साल से हम इस पर बात कर रहे थे।'
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Laughter Colours | Memes Videos (@laughtercolours)
क्या है दोनों के तलाक की वजह?
लॉकअप-2 शो में आकांक्षा ने तलाक की वजह का भी खुलासा किया और साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि उनके और गौरव के बीच कुछ भी खराब नहीं है। आकांक्षा ने कहा, 'मेरे और गौरव के बीच चीजें खराब नहीं हैं। हम अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं। हम दोनों ही यह सोचते हैं कि हम दोनों ही पार्टनर के तौर पर कंपैटिबल नहीं हैं, क्योंकि हम दोनों ही बहुत अलग-अलग तरह से अपना भविष्य देखते हैं'।
'बिग बॉस 19' के समय से चीजें खराब!
आकांक्षा ने आगे बताया कि 'बिग बॉस 19' के वक्त से ही ऐसा चल रहा है। दोनों के माता-पिता ने अलग रहकर चीजों को ठीक करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा होता है कि कई बार अलग रहते हैं तो अहमियत समझ आती है। आकांक्षा ने कहा कि हम दोनों सोशल मीडिया पर साथ दिख रहे हैं। इवेंट में सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में किसी को हमारे बारे में अंदाजा नहीं है। मगर, हमें अब वह कपल वाला अहसास नहीं हो रहा है। बता दें कि गौरव ने जब 'बिग बॉस 19' जीता और वे जब घर के अंदर खेल रहे थे तब आकांक्षा पूरा सपोर्ट कर रही थीं। बिग बॉस के बाद कई इवेंट में दोनों को साथ देखा गया। आकांक्षा का जन्मदिन भी गौरव ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। ऐसे में रिश्ते के बिखरने की बात फैंस के लिए भी शॉकिंग है।