पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   samantha ruth prabhu film Maa Inti Bangaaram beat arundhati telugu cinema biggest woman-led hit

सामंथा की फिल्म ने तोड़ा अनुष्का का रिकॉर्ड, 'मां इंटी बंगारम' बनी सबसे ज्यादा कमाने वाली महिला प्रधान फिल्म

Mon, 29 Jun 2026 02:36 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 29 Jun 2026 02:36 PM IST
सार

Maa Inti Bangaaram defeated Arundhati: सामंथा रुथ प्रभु की हालिया रिलीज फिल्म 'मां इंटी बंगारम' पर लगातार पैसों की बारिश हो रही है। इसके साथ ही अब यह महिला प्रधान दक्षिण भारतीय फिल्मों की लिस्ट में 'अरुंधति' को पछाड़ कर पहले नंबर पर आ गई है।

विज्ञापन
samantha ruth prabhu film Maa Inti Bangaaram beat arundhati telugu cinema biggest woman-led hit
सामंथा रुथ प्रभु , अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सामंथा रूथ प्रभु अभिनीत फिल्म 'मां इंटी बंगारम' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। इसके साथ ही अब यह साउथ सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्मों की फहरिस्त में पहले नंबर पर आ गई है।
विज्ञापन


अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'अरुंधति' को पछाड़ा
अब तक इस फेहरिस्त में 2009 में रिलीज हुई अनुष्का शेट्ट अभिनीत फिल्म 'अरुंधति' पहले स्थान पर थी। यह साउथ सिनेमा की उन महिला प्रधान फिल्माें में से एक है जिसने बॉक्स आफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया था। 'अरुंधति' ने उस दौर में वर्ल्ड वाइड लगभग 70 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद कई वर्षाें तक यह तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्म बनी रही।
विज्ञापन

अब हालिया रिलीज 'मां इंटी बंगारम' ने महज 10 दिनों के अंदर 70 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। ऐसे में अब यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्म बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

samantha ruth prabhu film Maa Inti Bangaaram beat arundhati telugu cinema biggest woman-led hit
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में सामंथा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'मां इंटी बंगारम' की अब तक की कमाई
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' ने दसवें दिन अपने दूसरे रविवार को भी 5 करोड़ 30 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म का वर्ल्ड वाईड कलेक्शन 78.71 करोड़ रुपये हो चुका है जबकि भारत में फिल्म की  ग्रॉस कमाई 55.86 करोड़ रुपये है। विदेशों में इसने अब तक 22.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
 

samantha ruth prabhu film Maa Inti Bangaaram beat arundhati telugu cinema biggest woman-led hit
मां इंटी बंगारम ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
'मां इंटी बंगारम' के बारे में 
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु ने लीड रोल किया है। फिल्म एक महिला की कहानी है जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। सामने से शांत और आज्ञाकारी दिखने वाली बहु परिवार से काफी कुछ छिपा रही है।
जब उसका यह राज परिवार के सामने आता है, तब कहानी में टर्न आता है। फिल्म का निर्देशन बी वी  नंदिनी रेड्डी ने किया है। वहीं फिल्मी की कहानी राज निदिमोरु की है। फिल्म में सामंथा के अलावा श्रीमुखी, मंजूषा मुक्काविल्ली भी अहम किरदारों में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed