दूसरी बार पिता बनने वाले हैं ‘कल्कि 2898 एडी’ के निर्देशक नाग अश्विन, इस खास अंदाज में शेयर की गुड न्यूज
Nag Ashwin: निर्देशक नाग अश्विन दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। अब उन्होंने ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'कल्कि 2898 एडी' फेम डायरेक्टर नाग अश्विन दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर परिवार की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके कन्फर्म किया कि वह और उनकी पत्नी प्रोड्यूसर प्रियंका दत्त अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
नाग अश्विन ने फैमिली फोटो शेयर कर दी गुड न्यूज
नाग अश्विन ने जो तस्वीर शेयर की उसमें यह कपल अपने बेटे ऋषि के साथ दिख रहा है और प्रियंका का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। इस खबर को सादगी से शेयर करते हुए नाग अश्विन ने पोस्ट के साथ बस एक बुरी नजर से बचाने वाला इमोजी और एक लाल दिल वाला इमोजी लगाया।
जल्द ही यह पोस्ट फैंस और इंडस्ट्री के लोगों के बधाई संदेशों से भर गया। बधाई देने वालों में एक्टर-स्क्रीनराइटर कमल कामराजू, फिल्ममेकर नंदिनी रेड्डी और डायरेक्टर रीमा सेनगुप्ता शामिल थे।
2015 में हुई थी नाग अश्विन और प्रियंका की शादी
नाग अश्विन और प्रियंका दत्त की शादी 2015 में हुई थी और 2017 में उनके पहले बच्चे, ऋषि का जन्म हुआ। फिल्ममेकर ने पहले बताया था कि उनके बेटे का नाम 'ऋषि' रखा गया है, जो उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'येवाडे सुब्रमण्यम' में विजय देवरकोंडा का किरदार था।
वर्कफ्रंट बात करें तो नाग अश्विन को 'कल्कि 2898 एडी' से देशभर में पहचान मिली, जो 2024 की सबसे बड़ी बॉक्स-ऑफिस सफलताओं में से एक रही। इस साइंस-फिक्शन फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, शोभना और दिशा पाटनी जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में थे। अब नाग अश्विन ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं।