पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'महिलाओं को सुपरस्टार बनाने में भी की जानी चाहिए उतनी ही मेहनत', सामंथा ने की पुरुषों से बराबरी की बात

Tue, 30 Jun 2026 05:56 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 30 Jun 2026 05:56 PM IST
सार

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने महिला और पुरुष कलाकारों के बीच असमानता को लेकर बात कही है। उनका कहना है कि महिला कलाकारों पर भी मेहनत की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
directors need to work on Female stars says Samantha Ruth Prabhu
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
सामंथा रुथ प्रभु अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की कामयाबी से खुश हैं। उन्होंने लंबे वक्त के बाद इस फिल्म में वापसी की है। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, बहुत कम महिला-प्रधान फिल्मों को ऐसी कमर्शियल सफलता मिलती है। हाल ही में सामंथा ने कहा कि फिल्ममेकर्स को महिला सुपरस्टार बनाने के लिए ज्यादा इन्वेस्ट करने की जरूरत है।
directors need to work on Female stars says Samantha Ruth Prabhu
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
पुरुष कलाकारों पर होती है मेहनत
वैरायटी इंडिया से बातचीत में जब सामंथा से पूछा गया कि क्या महिला स्टार्स को ज्यादा फीस के लिए संघर्ष करना पड़ता है? इस पर सामंथा ने कहा 'यह एक बार में एक कदम उठाने जैसा है। मैंने हमेशा यही कहा है, पुरुष सुपरस्टार एक दिन में नहीं बनते। बड़े-से-बड़े पुरुष सुपरस्टार बनाने में समय और मेहनत लगी है। हर फिल्म के साथ, हर डायरेक्टर ने उन्हें भगवान जैसा दर्जा दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की है। इसमें समय लगा है।'

पिता के निधन पर सीएम विजय ने दिया शांतनु का साथ, भावुक हुए के. भाग्यराज के बेटे; सुनाया अपनी शादी का किस्सा

directors need to work on Female stars says Samantha Ruth Prabhu
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl
डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को करनी होगी मेहनत
उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि महिला स्टार्स को उतनी मेहनत और समय नहीं दिया जाता। अगर डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स किसी एक्ट्रेस को सुपरस्टार बनाने में उतनी ही मेहनत करें, तो यह मुमकिन हो जाएगा। हमें बस उस समय और इन्वेस्टमेंट की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
directors need to work on Female stars says Samantha Ruth Prabhu
न - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म ने की अच्छी कमाई
'मां इंटी बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करते हुए पहले दिन 4.85 करोड़ की कमाई की। दो हफ्तों के अंदर, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
विज्ञापन
directors need to work on Female stars says Samantha Ruth Prabhu
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
बन रहा फिल्म का सीक्वल
विशाखापत्तनम में एक सक्सेस मीट के दौरान, फिल्म के प्रोड्यूसर राज निदिमोरू ने घोषणा की कि इसका सीक्वल पहले से ही बन रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed