{"_id":"6a429a90629f7598090bed21","slug":"samantha-maa-inti-bangaaram-box-office-collection-day-11-close-to-net-50-crore-2026-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maa Inti Bangaaram: सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ की दमदार कमाई जारी, सोमवार को किया इतना कलेक्शन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Maa Inti Bangaaram: सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ की दमदार कमाई जारी, सोमवार को किया इतना कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ 19 जून 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म तभी से ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। जानिए आज सोमवार के दिन इसने कितनी कमाई की है।
2 of 4
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में सामंथा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘मां इंटी बंगारम’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘मां इंटी बंगारम’ शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वीकएंड पर भी इसने बढ़िया कमाई की है। कल रविवार के दिन इसने 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं आज इसने 1.09 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 49.34 करोड़ का हो गया है। फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
3 of 4
फिल्म 'मां इंटी बंगारम'
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से है टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर ‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला पर नई रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और ‘कॉकटेल 2’ से है। 'वेलकम टू द जंगल' ने आज 6.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने आज 1.27 करोड़ की कमाई की है। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर भी 'मां इंटी बंगारम' की कमाई पर पड़ा है।
क्या है ‘मां इंटी बंगारम’ की कहानी?
'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। मगर परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत उसके सामने आता है, तब कहानी में मोड़ आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।