पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Aadarsha Kutumbam House No 47 release date Venkatesh Daggubati comedy thriller arrive in cinemas on 2 Oct 2026

वेंकटेश दग्गुबाती की नई फिल्म 'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47' की रिलीज डेट आई सामने, जानें इस साल कब होगी रिलीज

Mon, 29 Jun 2026 09:24 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 29 Jun 2026 09:24 AM IST
सार

Aadarsha Kutumbam House No 47 Release Date: साउथ अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती की नई फिल्म 'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47' की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म में केजीएफ अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी भी नजर आएंगी। जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन
Aadarsha Kutumbam House No 47 release date Venkatesh Daggubati comedy thriller arrive in cinemas on 2 Oct 2026
फिल्म 'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती और अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उनकी आने वाली फिल्म 'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर: 47' (AK 47) की रिलीज डेट का एलान हो गया है। वेंकटेश के फैंस के लिए खुशखबरी है कि यह फिल्म इस साल ही रिलीज होगी।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म
आज निर्माताओं ने वेंकटेश दग्गुबाती की नई फिल्म 'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47' का नया पोस्टर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए लिखा, 'एक ऐसी तारीख जिसे हर परिवार याद रखेगा। 'आदर्श कुटुंबम' के दरवाजे दुनिया भर में 2 अक्तूबर को खुलेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47' के बारे में
'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47' में एक शानदार जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास कर रहे हैं। इस फिल्म में वेंकटेश और त्रिविक्रम की जोड़ी लंबे समय बाद वापसी कर रही है।

यह एक एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर फिल्म होगी। इस प्रोजेक्ट की घोषणा साल 2025 में की गई थी और तभी से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

वेंकटेश का वर्कफ्रंट 
वेंकटेश दग्गुबाती इन दिनों एक और बड़ी फिल्म 'VenkyAnil5' की शूटिंग में व्यस्त हैं। निर्देशक अनिल रविपुडी के साथ उनकी आने वाली फिल्म, जिसका अस्थायी नाम 'VenkyAnil5' है। इसकी शूटिंग 18 जून से हैदराबाद में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ नंदमुरी कल्याण राम, कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

वेंकटेश को हाल ही में फिल्म 'माना शंकरवाराप्रसाद गारू' में देखा गया था, जो बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा और चिरंजीवी जैसे बड़े सितारे भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed