पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Welcome To The Jungle Day 3 Box Office Collection Akshay Kumar Disha Patani Movie 1st Sunday Latest Earning

Welcome To The Jungle Box Office: रविवार को चला 'वेलकम टू द जंगल' का जादू; तीन दिनों में कमाई 50 करोड़ पार

Sun, 28 Jun 2026 10:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 28 Jun 2026 10:57 PM IST
सार

Welcome To The Jungle Collection: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज को तीन दिन पूरे हो गए हैं। ओपनिंग डे पर औसत प्रदर्शन करने वाली फिल्म ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की है। जानिए आज रविवार को तीसरे दिन कैसा हाल रहा?

विज्ञापन
Welcome To The Jungle Day 3 Box Office Collection Akshay Kumar Disha Patani Movie 1st Sunday Latest Earning
वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पाटनी सहित कई चर्चित बॉलीवुड सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। ओपनिंग वीकएंड पर इसका कैसा हाल है? जानिए

विज्ञापन


Welcome To The Jungle Review: डुबोने निकले थे दो हजार करोड़, क्या अक्षय ने गलती से बनाई पैसा वसूल फिल्म?

विज्ञापन

Welcome To The Jungle Day 3 Box Office Collection Akshay Kumar Disha Patani Movie 1st Sunday Latest Earning
'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दो दिनों का कलेक्शन कितना रहा?
चर्चित फ्रैंचाईजी 'वेलकम' की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने ओपनिंग डे पर सुस्त शुरुआत की थी। मगर, दूसरे दिन कलेक्शन में इजाफा देखा गया था।

  • ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • इससे एक दिन पहले गुरुवार को पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • कल शनिवार को यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई 20 करोड़ रुपये रही।

Welcome To The Jungle Day 3 Box Office Collection Akshay Kumar Disha Patani Movie 1st Sunday Latest Earning
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

पहले रविवार को कैसा हाल?
आज तीसरे दिन फिल्म ठीकठाक कमाई कर रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के हिसाब से इसने तीसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया है। कमाई के आंकड़े देखकर स्पष्ट है कि फिल्म को रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन

Welcome To The Jungle Day 3 Box Office Collection Akshay Kumar Disha Patani Movie 1st Sunday Latest Earning
'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : सोशल मीडिया

बजट के हिसाब से कहां है कमाई?
तीन दिनों में इस फिल्म ने अर्धशतक ठोक दिया है। कल शनिवार को फिल्म ने ओपनिंग डे से बेहतर कलेक्शन किया था। हालांकि, बजट को देखते हुए यह औसत श्रेणी में ही आएगा। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 250 से 300 करोड़ रुपये है। रविवार को जरूर फिल्म ने जोर दिखाया है। मगर, इसकी असली परीक्षा कल सोमवार से शुरू होगी।

Welcome To The Jungle Day 3 Box Office Collection Akshay Kumar Disha Patani Movie 1st Sunday Latest Earning
'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : X

पांच दिन बाद 'अल्फा' होगी मैदान में
फिल्म 'वेलकम 2 द जंगल' के पास गुरुवार तक का समय है, जब इसके सामने कोई बहुत बड़ी या चर्चित फिल्म नहीं है। इसके बाद यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी आलिया भट्ट और शरवरी की 'अल्फा' मैदान में आ जाएगी। मालूम हो कि 'अल्फा' 03 जुलाई, 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके बाद 'वेलकम-3' के लिए मुकाबला कांटे का होगा। बात करें 'वेलकम 3' की कहानी की तो इसमें करीब 2000 करोड़ की फर्जी फिल्म के निर्माण की कहानी दिखाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed