{"_id":"6a41fd30cdcb67a179096fc7","slug":"parents-to-be-aditya-seal-anushka-ranjan-share-glimpses-from-their-godh-bharai-ceremony-2026-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने साझा की 'गोद भराई' की तस्वीरें, जल्द ही माता-पिता बनने वाला है यह बॉलीवुड कपल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने साझा की 'गोद भराई' की तस्वीरें, जल्द ही माता-पिता बनने वाला है यह बॉलीवुड कपल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:42 AM IST
सार
Aditya Seal Anushka Ranjan Godh Bharai Ceremony: आदित्य सील और अनुष्का रंजन शादी के चार साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर गोद भराई सेरेमनी की खास तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का रंजन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य सील और उनकी पत्नी अनुष्का रंजन के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। शादी के 4 साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में दोनों ने पारंपरिक तरीके से 'गोद भराई' की रस्म मनाई और इसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
2 of 5
अनुष्का रंजन
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर शेयर कीं खास तस्वीरें
अनुष्का रंजन ने इंस्टाग्राम पर गोद भराई की खास झलक साझा की हैं। एक तस्वीर में आदित्य अपनी पत्नी अनुष्का के साथ बैठे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने प्यार से उन्हें अपनी गोद भराई का राजा कहा।
3 of 5
अनुष्का रंजन
- फोटो : इंस्टाग्राम
रोमांटिक पल और ट्रेडिशनल लुक
दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए अनुष्का के बेबी बंप पर हाथ रखे दिखाई दिए। इस फंक्शन के लिए अनुष्का ने खूबसूरत ऑरेंज कलर का सलवार-कमीज पहना, जबकि आदित्य पीले कुर्ते और सफेद पजामे में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुष्का रंजन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कपल ने लिखा खास नोट
इन तस्वीरों के साथ कपल ने एक खास कैप्शन लिखा कि वे खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं और अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एक बेहद प्यारे नोट के साथ अपने फैंस को माता-पिता बनने की खुशखबरी दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का रंजन
- फोटो : इंस्टाग्राम
2021 में हुई थी शादी
अनुष्का और आदित्य ने 2 नवंबर, 2021 को शादी की थी। उनकी शादी में आलिया भट्ट, वाणी कपूर और अथिया शेट्टी जैसे कई बड़े बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। दोनों ने वेब सीरीज 'फितरत' में एक साथ काम किया है।
आदित्य को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'तुम बिन 2' और 'खेल खेल में' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा अनुष्का 'वेडिंग पुलाव' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।