पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट और शरवरी ने दिखाई अल्फा के गाने की खास झलक, एक साथ झूमती आईं नजर; देखें वायरल वीडियो

Mon, 29 Jun 2026 11:12 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 29 Jun 2026 11:12 AM IST
सार

Alpha Song Video: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ एक साथ फिल्म 'अल्फा' में नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर नई फिल्म 'अल्फा' के गाने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने की खास झलक देखकर फैंस बेहद खश हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt Sharvari tease Alpha track glimpse Fans demand full song release
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आलिया और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' का एक गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया और शरवरी झूमती नजर आ रही हैं।

Alia Bhatt Sharvari tease Alpha track glimpse Fans demand full song release
अल्फा - फोटो : वीडियो ग्रैब

गाने की दिखी झलक
आलिया भट्ट और शरवरी ने रविवार को इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' के पहले गाने 'मैसेकर' की झलक दिखाई। लाइव के क्लिप अब ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं और कई प्रशंसक यश राज फिल्म्स से पूरा गाना रिलीज करने की गुहार लगा रहे हैं।

Alia Bhatt Sharvari tease Alpha track glimpse Fans demand full song release
'अल्फा' - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या खास है इस वीडियो में
इस वीडियो में शरवरी गाड़ी चलाती हुई दिख रही हैं, जबकि आलिया उनके बगल में बैठे प्रशंसकों से बातचीत कर रही हैं। इस वीडियो में दोनों ही अपनी फिल्म 'अल्फा' के पहले गाने 'मैसेकर' पर झूमती नजर आ रही हैं। इस गाने की झलक देखकर फैंस बेहद खुश और उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Sharvari tease Alpha track glimpse Fans demand full song release
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

प्रशंसकों के कमेंट्स
एक्स X पर आलिया और शरवरी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'अल्फा गाना 'मैसेकर बहुत ही आकर्षक है', दूसरे प्रशंसक ने लिखा, 'YRF को इसे जल्द से जल्द रिलीज करना चाहिए।', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'मैं इसे अब बार-बार सुन रहा हूं।'

विज्ञापन
Alia Bhatt Sharvari tease Alpha track glimpse Fans demand full song release
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : इंस्टाग्राम

कब रिलीज होगी 'अल्फा'?
'अल्फा' में शरवरी वाघ, आलिया भट्ट, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जुलाई, 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन का एक स्पेशल कैमियो रोल भी है।


यह भी पढ़ें: आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने साझा की 'गोद भराई' की तस्वीरें, जल्द ही माता-पिता बनने वाला है यह बॉलीवुड कपल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed