पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cocktail 2 Day 10 Box Office Collection Shahid Kapoor Kriti Sanon Rashmika Mandanna Movie 2nd Sunday Earning

Cocktail 2 Day 10 Box Office: 100 करोड़ क्लब से कितनी दूर 'कॉकटेल 2'? 'वेलकम 3' के सामने 10वें दिन इतने कमाए

Sun, 28 Jun 2026 08:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 28 Jun 2026 08:58 PM IST
सार

Cocktail 2 Movie Collection: फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज को दस दिन हो गए हैं। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में लगी थी। जानिए आज दूसरे रविवार को इसने कैसा कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
Cocktail 2 Day 10 Box Office Collection Shahid Kapoor Kriti Sanon Rashmika Mandanna Movie 2nd Sunday Earning
कॉकटेल-2 बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसकी रिलीज को एक वीक पूरा हुआ कि मुकाबले में 'वेलकम टू द जंगल' आ गई। मल्टीस्टारर फिल्म का असर 'कॉकटेल 2' की कमाई पर पड़ा है। वीकएंड पर आज रविवार को इसने कितना कलेक्शन किया है? जानिए

विज्ञापन


Cocktail 2 Review: यह कॉकटेल नहीं...फीका मॉकटेल है; फिल्म में सब कुछ है, फिर असर क्यों नहीं? पढ़िए पूरा रिव्यू

विज्ञापन

Cocktail 2 Day 10 Box Office Collection Shahid Kapoor Kriti Sanon Rashmika Mandanna Movie 2nd Sunday Earning
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@homster

कॉकटेल 2 ने पहले वीक कितने कमाए?  
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये कमाई की थी। दूसरे दिन शनिवार को 16.25 करोड़ रुपये कलेक्शन रहा। वहीं, तीसरे दिन का कलेक्शन 17.75 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, चौथे दिन यानी सोमवार से कलेक्शन में गिरावट आनी शुरू हो गई। पहले वीक इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 70.50 करोड़ रुपये रहा था।

Cocktail 2 Day 10 Box Office Collection Shahid Kapoor Kriti Sanon Rashmika Mandanna Movie 2nd Sunday Earning
कॉकटेल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

10वें दिन कितना रहा कलेक्शन?
शुक्रवार को आठवें दिन फिल्म 'कॉकटेल 2' ने 04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दरअसल, इसी दिन इसके मुकाबले में मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज हुई। इसका असर 'कॉकटेल 2' की कमाई पर पड़ा। कल शनिवार को फिल्म की कमाई 4.25 करोड़ रुपये रही। वहीं, आज रविवार को खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों में इस फिल्म ने 10वें दिन 3.83 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

विज्ञापन

Cocktail 2 Day 10 Box Office Collection Shahid Kapoor Kriti Sanon Rashmika Mandanna Movie 2nd Sunday Earning
कॉकटेल 2 - फोटो : साभार@imdb

150 करोड़ से कितनी दूर 'कॉकटेल 2'?
फिल्म कॉकटेल-2 का टोटल नेट कलेक्शन 82.58 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। फिल्म 'कॉकटेल 2' 100 करोड़ क्लब से अभी काफी दूर है। कल सोमवार के बाद इसके लिए परीक्षा और मुश्किल होगी। इसके बाद 03 जुलाई 2026 से मुकाबले में आलिया भट्ट और शरवरी की 'अल्फा' भी आ जाएगी।

Cocktail 2 Day 10 Box Office Collection Shahid Kapoor Kriti Sanon Rashmika Mandanna Movie 2nd Sunday Earning
कॉकटेल 2 रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है कॉकटेल 2 की कहानी?
फिल्म कॉकटेल 2  की कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दिया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) की है। कुणाल और दिया रिश्ते में हैं, लेकिन कुछ समय बाद वही दिक्कत शुरू हो जाती है जो आजकल हर दूसरी फिल्म में दिखाई जाती है। सब ठीक है, बस अब रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं बचा। फिर एली की एंट्री होती है। इसके बाद कहानी नया मोड़ लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed