राजामौली ने ‘वाराणसी’ को लेकर दी बड़ी अपडेट, बताया किस बारे में होगी फिल्म की कहानी? फ्रेंचाइजी पर कही ये बात
SS Rajamouli On Varanasi Movie: निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी आगामी ‘वाराणसी’ को लेकर एक बड़ी अपडेट साझा की है। इस अपडेट ने फिल्म को लेकर दर्शकों में और भी उत्साह पैदा कर दिया है। जानिए राजामौली ने फिल्म के बारे में क्या कुछ बताया…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएस राजामौली अपनी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। भले ही यह फिल्म अगले साल रिलीज होनी है, लेकिन घोषणा के बाद से ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच राजामौली शूटिंग से ब्रेक लेकर फ्रांस में हुए एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे, जहां उनकी फिल्में 'आरआरआर' और 'ईगा' दिखाई गईं। इसी दौरान राजामौली ने एक मास्टरक्लास में अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर बात की और कन्फर्म किया कि 'बाहुबली' के उलट, यह फिल्म किसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं, बल्कि एक स्टैंडअलोन फिल्म होगी।
फ्रेंचाइजी फिल्म नहीं होगी ‘वाराणसी’
बातचीत के दौरान राजामौली ने बताया कि दर्शक 'वाराणसी' से क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप अंटार्कटिका की ठंड और बर्फ का अनुभव करेंगे। रामायण के देवता, प्राकृतिक आपदाएं और शानदार तत्व यही सब अनुभव आपको मिलेगा, लेकिन इन सबके केंद्र में पिता और पुत्र की भावनाएं हैं। यही सब मिलकर आपके लिए 'वाराणसी' बनाते हैं। जब पूछा गया कि यह प्रोजेक्ट एक ही फिल्म होगी या फ्रैंचाइजी तो राजामौली ने जवाब दिया कि यह एक फिल्म है।
एसएस राजामौली के निर्देशन और विजयेन्द्र प्रसाद की लिखी 'वाराणसी' में महेश बाबू, पृथ्वीराज और प्रियंका चोपड़ा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म माइथोलॉजी और भारतीय लोककथाओं को टाइम ट्रैवल जैसे साइंस-फिक्शन एलिमेंट्स के साथ मिलाकर एक ग्लोबल एडवेंचर बनाती है।
फिल्म के एक सीक्वेंस में महेश बाबू भगवान राम के किरदार में भी नजर आएंगे। यह पूरा सीक्वंस रामायण पर आधारित होगा। राजामौली ने हाल ही में बताया था कि फिल्म के मुख्य एक्शन सीन पहले ही पूरे हो चुके हैं और अक्तूबर तक शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है। यह फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।