पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   south film industry in shock over k bhagyaraj death actor seen at khushbu sundar daughter wedding

के. भाग्यराज के निधन से इंडस्ट्री सदमे में, दो दिन पहले खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में दिखाई दिए थे निर्देशक

Sun, 28 Jun 2026 09:21 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Sun, 28 Jun 2026 09:21 AM IST
सार

K Bhagyaraj: जाने-माने अभिनेता और फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन हो गया। पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री को ये खबर सुनकर धक्का लगा क्योंकि दो दिन पहले ही वो खुशबू सुंदर की बेटी अवंतिका की शादी में दिखे थे।
 

विज्ञापन
south film industry in shock over k bhagyaraj death actor seen at khushbu sundar daughter wedding
के. भाग्यराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक, स्क्रीनराइटर और अभिनेता के. भाग्यराज ने 'मुंधनाई मुदिचू', 'अंधा 7 नाटकाल्', और 'सुंदरा कांडम' जैसी कई बेहतरीन फिल्में बनाई थीं। के. भाग्यराज का चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शनिवार सुबह हुई इस अचानक मौत से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन

निधन से 2 दिन पहले शादी में आए थे नजर
के. भाग्यराज का निधन की दुखद खबर ने सबको इसलिए भी चौंका दिया क्योंकि निधन से सिर्फ दो दिन पहले ही भाग्यराज बिल्कुल ठीक थे। वह गोवा में मशहूर अभिनेत्री और नेता खुशबू सुंदर की बेटी अवंतिका की शादी में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें के.भाग्यराज साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और वेंकटेश से मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते और बातचीत करते दिख रहे हैं। यह उनकी आखिरी झलक बन गई।

विज्ञापन

सुबह सैर के बाद हुआ सीने में दर्द
अभिनेत्री सुहासिनी मणिरत्नम ने बताया कि भाग्यराज शनिवार सुबह करके घर लौटे थे। इसके बाद उन्हें सीने में हल्का दर्द महसूस हुआ। जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

चिरंजीवी ने जताया गहरा दुख
मेगास्टार चिरंजीवी ने के.भाग्यराज को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'मेरा दिल टूट गया है। परसों ही हम गोवा में शादी के फंक्शन में साथ थे, हंस रहे थे, मजाक कर रहे थे और तस्वीरें खिंचवा रहे थे। वे खुशमिजाज इंसान थे, उनकी मौत की खबर पर यकीन करना मुश्किल है।'

कैसा रहा सफर और परिवार में कौन हैं?
तमिलनाडु के इरोड में जन्मे के. भाग्यराज ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी और आगे चलकर तमिल सिनेमा के सबसे प्रभावशाली राइटर-डायरेक्टर बने। उन्होंने अभिनेत्री प्रवीणा से शादी की थी, लेकिन बीमारी की वजह से प्रवीणा का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री पूर्णिमा जयराम से शादी की। के. भाग्यराज के परिवार में अब उनकी पत्नी पूर्णिमा, बेटी सरन्या और बेटा शांतनु भाग्यराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed