तमिल अभिनेता और निर्देशक के. भाग्यराज को अनिल कपूर ने दी श्रद्धांजलि, बताया उनके करियर को कैसे दिया आकार
Anil Kapoor: दिग्गज तमिल फिल्म निर्माता के. भाग्यराज का हाल ही में निधन हो गया। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच अनिल ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही बताया कि कैसे के. भाग्यराज ने उनके करियर को आकार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सिनेमा के मशहूर कहानीकार, लेखक, निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का 73 वर्ष की आयु में चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेता अनिल कपूर और निर्माता बोनी कपूर ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
अनिल के करियर में निभाई बड़ी भूमिका
अनिल कपूर ने एक्स पर के. भाग्यराज को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। अनिल ने बताया कि उनके करियर की कई बड़ी और सुपरहिट फिल्में भाग्यराज की कहानियों पर ही आधारित थीं। उन्होंने बताया कि भाग्यराज एक ऐसी कलात्मक प्रतिभा थे, जिन्हें वो श्रेय कभी नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।
Deeply saddened and shocked by the passing of K. Bhagyaraj sir.
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) June 27, 2026
It feels especially unreal because I had the opportunity to meet him recently at Khushbu’s daughter’s wedding and spend some time with him.
Bhagyaraj sir was a creative genius whose contributions to Indian cinema… pic.twitter.com/TS6Zqyck02
अनिल की इन फिल्मों को दिया आकार
अनिल कपूर के शुरुआती करियर की यह सबसे महत्वपूर्ण फिल्म 'वो सात दिन' भाग्यराज की ही मूल कहानी पर बनी थी। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बेटा' के अधिकार अनिल कपूर और बोनी कपूर ने खरीदे थे और बाद में इसे इंद्र कुमार को सौंप दिया था।
सलमान खान और अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' की मूल कहानी और पटकथा भी भाग्यराज ने ही लिखी थी, जिसे बाद में अनीस बज्मी ने हिंदी में ढाला था।
अनिल कपूर ने लिखा, 'भाग्यराज के लेखन ने मेरे समेत अनगिनत लोगों की जिंदगी और करियर को संवारा। मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा।'
बोनी कपूर ने जताया दुख
निर्माता बोनी कपूर ने के. भाग्यराज को अपना एक प्रिय मित्र और बेहतरीन कहानीकार बताया। उन्होंने भाग्यराज की मशहूर तमिल फिल्मों जैसे 'मौना गीतंगल' और उनके हिंदी रीमेक 'एक ही भूल', 'वो सात दिन', 'बेटा' को याद करते हुए कहा कि उनका काम हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।
Deeply saddened to hear of your passing. Indian cinema has lost one of its finest storytellers, and I have lost a dear friend.
— Boney Kapoor (@BoneyKapoor) June 27, 2026
A true genius, you redefined storytelling with your exceptional creativity, wit, and deep understanding of human emotions.
Your films like Mouna… pic.twitter.com/Hl3wREjGrF
कैसा रहा के. भाग्यराज का फिल्मी सफर?
तमिलनाडु के इरोड में जन्मे भाग्यराज ने मशहूर निर्देशक भरतिराजा के सहायक के रूप में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने '16 वयथिनिले' जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाईं और 'टिक टिक टिक' जैसी फिल्मों की पटकथा लिखी।
उन्होंने फिल्म 'सुवरिल्लाधा चिथिरंगल' से निर्देशन की शुरुआत की और 'पुथिया वार्पगल' से मुख्य अभिनेता के रूप में सामने आए। अपने पांच दशक के लंबे करियर में उन्होंने 25 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया और 75 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।
यह भी पढ़ें: शरवरी और वेदांग ने फैंस के साथ मनाया 'मैं वापस आऊंगा' की सफलता का जश्न, देखी साथ में फिल्म; वायरल हुआ वीडियो