पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्नड़ अभिनेत्री शर्मिला मांद्रे ने तमिल निर्माता सुधन सुंदरम से की सगाई, साझा की प्यारी तस्वीरें

Mon, 29 Jun 2026 01:16 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 29 Jun 2026 01:16 PM IST
सार

Sharmiela Mandre Sudhan Sundaram Engagement: तमिल और कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री शर्मिला मांद्रे ने तमिल निर्माता सुधन सुंदरम से सगाई कर ली है। जिसकी खास झलक अभिनेत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।

विज्ञापन
Kannada actor Sharmiela Mandre engaged to Tamil producer Sudhan Sundaram See Pics
शर्मिला मांद्रे और सुधन सुंदरम - फोटो : इंस्टाग्राम

कन्नड़ अभिनेत्री-निर्माता शर्मिला मांद्रे ने तमिल निर्माता सुधन सुंदरम से बेंगलुरु में एक निजी समारोह में सगाई कर ली है। इस कार्यक्रम में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस समारोह की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Kannada actor Sharmiela Mandre engaged to Tamil producer Sudhan Sundaram See Pics
शर्मिला मांद्रे और सुधन सुंदरम - फोटो : इंस्टाग्राम

शर्मिला मांद्रे और सुधन सुंदरम की हुई सगाई
कन्नड़ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और निर्माता शर्मिला मांद्रे ने तमिल फिल्मों के मशहूर निर्माता सुधन सुंदरम से सगाई कर ली है। यह सगाई 25 जून को बेंगलुरु में एक निजी समारोह के दौरान हुई, जिसमें सिर्फ दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। 

Kannada actor Sharmiela Mandre engaged to Tamil producer Sudhan Sundaram See Pics
शर्मिला मांद्रे और सुधन सुंदरम - फोटो : इंस्टाग्राम

'और बस यूं ही...'
इस जोड़े ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। शर्मिला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर की है। इन शानदार तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'और बस यूं ही...'। उनकी इस पोस्ट पर अमाला पॉल और श्रुति हरिहरन जैसी कई बड़ी अभिनेत्रियों और प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी है। दोनों की शादी इसी साल के आखिर में होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannada actor Sharmiela Mandre engaged to Tamil producer Sudhan Sundaram See Pics
शर्मिला मांद्रे और सुधन सुंदरम - फोटो : इंस्टाग्राम

शर्मिला मांद्रे का करियर
शर्मिला मांद्रे ने साल 2007 में फिल्म 'साजनी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह कन्नड़, तमिल और तेलुगु की करीब 35 फिल्में जैसे 'कृष्णा', 'नवग्रह', 'गालीपाता 2' और 'पाउडर' में काम कर चुकी हैं। अभिनय के साथ-साथ वह 'शर्मिला मांद्रे प्रोडक्शंस' नाम की अपनी कंपनी भी चलाती हैं, जिसके तहत वह बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करती हैं।

विज्ञापन
Kannada actor Sharmiela Mandre engaged to Tamil producer Sudhan Sundaram See Pics
शर्मिला मांद्रे और सुधन सुंदरम - फोटो : इंस्टाग्राम

सुधन सुंदरम का करियर
सुधन तमिल सिनेमा के एक बड़े निर्माता हैं। इसके साथ ही वह 'पैशन स्टूडियोज' के मालिक हैं। उन्होंने 'सीताकाथी', 'अंधाघरम', 'पार्किंग' और 'महाराजा' जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्म 'पार्किंग' को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है।

यह भी पढ़ें: Awarapan 2: 'आवारापन 2' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए इमरान हाशमी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed