पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urmila Matondkar Reveals Sanjay Dutt Behind The Scenes Habit During Dance Songs Says He Was Upset

‘डांस सॉन्ग से चिढ़ जाते थे संजय दत्त’, उर्मिला मातोंडकर ने किया खुलासा; कहा- वो इंडस्ट्री के माचो मैन हैं

Mon, 29 Jun 2026 03:29 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 29 Jun 2026 03:29 PM IST
सार

Urmila Matondkar: उर्मिला मातोंडकर ने संजय दत्त के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि क्यों डांस सॉन्ग के समय चिढ़ जाते थे संजय दत्त…

विज्ञापन
Urmila Matondkar Reveals Sanjay Dutt Behind The Scenes Habit During Dance Songs Says He Was Upset
उर्मिला मातोंडकर और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने डांस के मामले में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त और उनके मूड के बारे में कुछ अनसुने तथ्यों का खुलासा किया। डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 में बतौर गेस्ट पहुंचीं उर्मिला मातोंडकर ने दर्शकों को संजय दत्त के साथ अपने अनुभवों से कुछ अनकही कहानियों और यादों को साझा किया।

विज्ञापन

डांस का जिक्र होते ही संजय दत्त का मूड ऑफ हो जाता था
शो के दौरान जब होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने संजय दत्त के साथ काम करने के बारे में पूछा तो उर्मिला मातोंडकर ने पर्दे के पीछे की एक मजेदार याद साझा की। उन्होंने कहा कि संजू की एक बात मैं आपको बताती हूं, मैंने उनके साथ दो-तीन फिल्में की हैं। सभी अभिनेत्रियां आपको बताएंगी जिन्होंने उनके साथ काम किया है।

विज्ञापन


जब भी डांस का गाना आता है, वो इतने खराब मूड में रहते हैं और कहते हैं, 'यार मुझे ये नहीं करना है, मुझे वो नहीं करना' है।' फिर चुपके से जाकर रिहर्सल करके फाइनल में जब वो आकर डांस करते, तो आपको लगता है, तो इतना क्या बोल रहे थे? उनका स्वभाव ही ऐसा है। वह बहुत जल्दी चिढ़ जाते हैं क्योंकि वह इंडस्ट्री के असली 'माचो मैन' हैं, लेकिन उनके साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Urmila Matondkar Reveals Sanjay Dutt Behind The Scenes Habit During Dance Songs Says He Was Upset
उर्मिला मातोंडकर और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
ऑनस्क्रीन हिट थी उर्मिला और संजय दत्त की जोड़ी
उर्मिला मातोंडकर और संजय दत्त की बात करें तो दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें 'दौड़' (1997), 'खूबसूरत' (1999) और 'जंग' (2000) शामिल हैं। दर्शकों ने उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया। 'दौड़' का गाना 'ओ भवरे', 'खूबसूरत' का 'आना जरा पास तो आ' और 'जंग' का 'आइला रे' आज भी 90 के दशक के बॉलीवुड संगीत के शौकीनों के बीच लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed