पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshara Singh On Getting Role In Eetha Says When I Heard About It I Got Goosebumps She Praises Shraddha Kapoor

‘मुझे यकीन ही नहीं हुआ’, अक्षरा सिंह ने ‘ईथा’ का हिस्सा बनने पर जताई खुशी; श्रद्धा कपूर को लेकर कही ये बात

Mon, 29 Jun 2026 03:51 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 29 Jun 2026 03:51 PM IST
सार

Akshara Singh: ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद अब अक्षरा सिंह के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। वो श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईथा’ में नजर आएंगी। जानिए फिल्म मिलने पर कैसा था अक्षरा का रिएक्शन और किरदार के बारे में क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Akshara Singh On Getting Role In Eetha Says When I Heard About It I Got Goosebumps She Praises Shraddha Kapoor
ईथा में नजर आएंगी अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के 'घिस घिस घिस' गाने में नजर आईं। इस गाने ने सबका ध्यान खींचा है और अब अक्षरा ने खुलासा किया है कि वो श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईथा' में भी नजर आएंगी।

विज्ञापन

श्रद्धा के साथ स्क्रीन साझा करना खास बात
एनडीटीवी से बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि जैसे ही मैंने 'ईथा' के बारे में सुना, मेरे रोंगटे खड़े हो गए। जब मुझे पहली बार इस फिल्म के लिए कॉल आया, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मैं बहुत नर्वस और इमोशनल भी थी। मैं हमेशा से लक्ष्मण उतेकर की बहुत बड़ी फैन रही हूं।

विज्ञापन


जब मुझे पता चला कि मैं उनके डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हूं, तो यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा पल था। श्रद्धा कपूर की तारीफ करते हुए अक्षरा ने कहा कि जब मुझे पता चला कि श्रद्धा कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, तो मेरी खुशी और बढ़ गई। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस और बहुत ही विनम्र इंसान हैं। उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत खास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshara Singh On Getting Role In Eetha Says When I Heard About It I Got Goosebumps She Praises Shraddha Kapoor
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

किरदार के बारे में नहीं दी जानकारी
हालांकि, अक्षरा ने 'ईथा' में अपने रोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं जी। उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कह सकती हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे जितना हो सके उतना प्यार देंगे।

Akshara Singh On Getting Role In Eetha Says When I Heard About It I Got Goosebumps She Praises Shraddha Kapoor
'ईथा' - फोटो : सोशल मीडिया
28 अगस्त को रिलीज होगी ‘ईथा’
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित 'ईथा' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘ईथा’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा। ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed