बॉस लेडी लुक में नजर आईं फरहाना भट्ट, बोल्ड अवतार में दिखी प्रियंका चाहर; कैसा रहा 'लाफ्टर शेफ्स' का आखिरी दिन
Laughter Chefs Event: मुंबई में अक्सर कई इवेंट होते हैं। इन इवेंट में सितारे पहुंच कर इसे खास बनाते हैं। आज शाम भी वही हुआ। यहां शो 'लाफ्टर शेफ्स' के आखिरी दिन एक इवेंट हुआ। इसमें कई सितारे पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरहाना भट्ट
इवेंट में फरहाना भट्ट नजर आईं। उन्होंने फॉर्मल सूट पहना। वह बिल्कुल बॉस लेडी की तरह नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
प्रियंका चाहर
अभिनेत्री प्रियंका चाहर अपने अलग अंदाज में इवेंट में पहुंचीं। उन्होंने ब्लैक कलर के थाई हाई स्लिट ड्रेस में कैमरे के सामने पोज दिए।
गौरव खन्ना
इवेंट में गौरव खन्ना शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि वह हमेशा आकांशा चमोला का सपोर्ट करेंगे। वह आकांशा चमोला से तलाक को लेकर चर्चा में हैं।
निया शर्मा
इवेंट में क्रीम कलर की साड़ी में निया शर्मा नजर आईं। उन्होंने इवेंट में लोगों को गुलाब बांटे। कई सेलेब्स ने उनका साथ दिया।
जन्नत जुबैर
इस मौके पर जन्नत जुबैर ने भी अपने जलवे दिखाए। उन्होंने कैमरे की तरफ इशारा किया। किसी से कोई बात कही और वह अंदर चली गईं।
अंकिता लोखंडे
इवेंट में अंकिता लोखंडे काफी मस्ती भरे मूड में दिखीं। उन्होंने प्यार से सुदेश लहरे के गाल खींचे।
भारती सिंह
इवेंट में कई लोगों ने कॉमेडियन भारती सिंह से खूब मजाक किया। उन्होंने भी इवेंट में लोगों को स्माइल दी।
कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा
इवेंट में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा भी नजर आए। दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए और पैपराजी से बात की।
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश
इवेंट में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे के काफी क्लोज नजर आए। दोनों ने शानदार ड्रेस में जलवे बिखेरे।