पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Hirani On PK Sequel With Ranbir Kapoor Says Often Thinks About Revisiting That World Too

‘मैं इसके बारे में सोचता हूं’, रणबीर कपूर के साथ बनेगा ‘पीके’ का सीक्वल? राजकुमार हिरानी ने दी ये प्रतिक्रिया

Wed, 01 Jul 2026 06:17 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 01 Jul 2026 06:17 PM IST
सार

Rajkumar Hirani: ‘मुन्ना भाई 3’ और ‘थ्री इडियट्स’ के सीक्वल की तरह ही राजकुमार हिरानी ‘पीके’ का भी सीक्वल बनाएंगे और क्या इसमें रणबीर कपूर प्रमुख भूमिका में होंगे? जानिए राजकुमार हिरानी ने इस बारे में क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Rajkumar Hirani On PK Sequel With Ranbir Kapoor Says Often Thinks About Revisiting That World Too
राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी आगामी सीरीज ‘प्रीतम पेड्रो’ को लेकर चर्चाओं में हैं। निर्माता सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उनसे लगातार ‘मुन्ना भाई’ और ‘थ्री इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं। लेकिन अब राजकुमार हिरानी ने अपनी एक और सुपरहिट फिल्म ‘पीके’ के सीक्वल को लेकर बात की। साथ ही क्या ‘पीके’ के सीक्वल में रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं, इसको लेकर भी जानकारी दी है।

विज्ञापन

‘पीके’ के सीक्वल के बारे में सोच रहे राजू
इंडिया टुडे से बातचीत में राजकुमार हिरानी ने ‘मुन्ना भाई 3’ और ‘पीके’ के सीक्वल को लेकर बात की। ‘पीके’ के पोस्ट-क्रेडिट्स में रणबीर कपूर को दिखाया गया था। यही कारण है कि कई लोग ‘पीके’ के सीक्वल में रणबीर कपूर को देखना चाहते हैं। इसको लेकर राजकुमार ने स्वीकार किया कि दोनों विचार उनके दिमाग में हैं।

विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्या वो रणबीर कपूर को भी ‘पीके’ के सीक्वल में लाने की योजना बना रहे हैं? इस पर राजकुमार हिरानी ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो अक्सर उस दुनिया में फिर से जाने के बारे में सोचते हैं। मैं इसके बारे में सोचता रहता हूं। मैं इसका भी सोच रहा हूं। इसका भी सीक्वल बनेगा और बनाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajkumar Hirani On PK Sequel With Ranbir Kapoor Says Often Thinks About Revisiting That World Too
लगे रहो मुन्ना भाई का सीन - फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay

‘मुन्ना भाई 3’ के सीक्वल पर कई साल से चल रहा काम
वहीं ‘मुन्ना भाई 3’ के सीक्वल पर राजू हिरानी ने कहा कि इस पर कई साल से काम चल रहा है, लेकिन जब तक मैं स्क्रिप्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाता, तब तक सीक्वल बनाने का कोई इरादा नहीं है।

हम इसे बीच-बीच में उठाते रहते हैं और इस पर कुछ समय बिताते हैं। तो ऐसा लगता है कि हम धीरे-धीरे इसके करीब पहुंच रहे हैं। मैं निश्चित रूप से सीक्वल बनाना चाहता हूं, लेकिन घटिया नहीं। मैं इसे तभी बनाऊंगा जब हमें लगेगा कि स्क्रिप्ट बेहतरीन है।

Rajkumar Hirani On PK Sequel With Ranbir Kapoor Says Often Thinks About Revisiting That World Too
प्रीतम एंड पेड्रो - फोटो : वीडियो ग्रैब
3 जुलाई को रिलीज होगी ‘प्रीतम और पेड्रो’
राजकुमार हिरानी ‘प्रीतम और पेड्रो’ से ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इस सीरीज को उन्होंने प्रोड्यूस किया है। साथ ही इस सीरीज से उनके बेटे वीर हिरानी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। सीरीज में अरशद वारसी और विक्रांत मैसी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'प्रीतम एंड पेड्रो' 3 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed