IBPS SO Vacancy: आईबीपीएस में आईटी, एएफओ और लॉ ऑफिसर समेत 745 पदों पर भर्ती, डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए मौका
IBPS SO Recruitment 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत 745 पदों पर आवेदन मांगे हैं। भर्ती में आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर, लॉ ऑफिसर समेत कई पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS SO Vacancy 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने सीआरपी एसपीएल-XVI के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आईटी अधिकारी, कृषि क्षेत्र अधिकारी, राजभाषा अधिकारी, विधि अधिकारी, एचआर/कार्मिक अधिकारी और मार्केटिंग अधिकारी समेत 745 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| पद का नाम | कुल संभावित रिक्तियां |
|---|---|
| आईटी अधिकारी (स्केल I) | 301 |
| कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल I) | 190 |
| विधि अधिकारी (स्केल I) | 105 |
| राजभाषा अधिकारी (स्केल I) | 89 |
| मानव संसाधन/कार्मिक अधिकारी (स्केल I) | 60 |
| मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) | 0 (वर्तमान में कोई रिक्ति नहीं) |
| कुल | 745 |
आवेदन के लिए क्या है पात्रता?
- आईटी अधिकारी (IT Officer): कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित विषय में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी की डिग्री या संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
- कृषि क्षेत्र अधिकारी (AFO): कृषि, बागवानी, पशुपालन, डेयरी, पशु चिकित्सा विज्ञान या संबंधित क्षेत्र में 4 वर्षीय स्नातक डिग्री आवश्यक है।
- राजभाषा अधिकारी: हिंदी में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए, साथ ही स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय पढ़ा होना चाहिए। या संस्कृत में पोस्टग्रेजुएट डिग्री के साथ हिंदी और अंग्रेजी विषय होने चाहिए।
- विधि अधिकारी (Law Officer): एलएलबी (LLB) की डिग्री होनी चाहिए और उम्मीदवार बार काउंसिल में वकील के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
- मानव संसाधन/कार्मिक अधिकारी (HR/Personnel Officer): एचआर, पर्सोनल मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल रिलेशंस, सोशल वर्क या लेबर लॉ में स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।
- मार्केटिंग अधिकारी (Marketing Officer): किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ मार्केटिंग में विशेषज्ञता वाला MBA, MMS, PGDM या समकक्ष 2 वर्षीय कोर्स होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
आईबीपीएस एसओ भर्ती 2026 के लिए अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 175 (जीएसटी सहित) आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस सहित अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 (जीएसटी सहित) निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन कैसे करें?
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- CRP Specialist Officers (SO) Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।