{"_id":"6a44f96f277e10efb6082d5a","slug":"safety-compromised-society-wall-collapses-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93139-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुरक्षा ताक पर...सोसाइटी की दीवार जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुरक्षा ताक पर...सोसाइटी की दीवार जमींदोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-85 की ओरिस एस्टर सोसाइटी का मामला, गंगा बिल्डर के निर्माण कार्य पर लापरवाही के आरोप
नंबर गेम - 30 से 35 पेड़ गिरे
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-85 स्थित ओरिस एस्टर सोसाइटी के पास चल रहे गंगा बिल्डर के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल से सटी सोसाइटी की करीब 500 से 700 फीट लंबी दीवार अचानक जमींदोज हो गई। इससे करीब 30 से 35 पेड़ गिर गए। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग पाइपलाइन और सोसाइटी का हरित क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित हो गया। हालांकि, घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, गंगा बिल्डर द्वारा निर्माण स्थल और सोसाइटी के बीच सुरक्षा के लिहाज से रिटेनिंग वॉल नहीं बनाई गई थी। निर्माण स्थल पर चल रहे बेसमेंट खुदाई के कारण मिट्टी धंसने से दीवार गिर गई। सोसाइटी के निवासियों और आरडब्ल्यूए का कहना है कि दीवार से करीब 25 से 30 फीट दूरी पर सोसाइटी की इमारत बनी हुई है, जिसमें सैकड़ों निवासी रह रहे हैं। इससे उनकी जान पर खतरा बन गया है। इस दौरान सोसाइटी परिसर में भी दरारें पड़ गई हैं। नीचे बेसमेंट होने के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
सरकारी सड़क को भी खोदने का आरोप
सोसाइटी के निवासियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान सरकारी सड़क को भी खोद दिया गया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद क्षेत्र में मिट्टी धंसने और हरित क्षेत्र क्षतिग्रस्त होने से निवासियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
लापरवाही पर तुरंत लिया जाएं संज्ञान
दीवार के गिर जाने से सोसाइटी परिसर में फर्श पर भी दरारें पड़ गई हैं और इस निर्माण स्थल की ओर सोसाइटी का परिसर भी धंस गया है। तुरंत मरम्मत कर सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। -नरेश ढांडा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
तुरंत इस दीवर को ठीक किया जाना चाहिए, जिससे सोसाइटी में रह रहे लोग आराम की सांस ले सके। यह बड़ी लापरवाही है, अगर अब संज्ञान नहीं लिया तो बड़ा हादसा हो सकता है। -रवि यादव, पार्षद, वार्ड- 19 और सोसाइटी निवासी
निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह दीवार गिर गई । निर्माण स्थल और सोसाइटी के बीच रिटेनिंग वॉल नहीं बनने से यह हादसा हुआ है। -आरके शर्मा, सोसाइटी निवासी
दीवार गिरने से इमारत और पार्किंग के फर्श पर दरारें बन गई हैं, जिससे सोसाइटी में रहने वाले लोगों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है कि कही ये दरारें इमारत तक न पहुंच जाएं। - मनमोहन सिंह कुकरेजा, सोसाइटी निवासी
मानसून आने वाला है जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस पर त्वरित कार्यवाही की आवश्यकता है, जिससे की किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। - डीएस नरवाल, सोसाइटी निवासी
सोसाइटी का हरित क्षेत्र पूरी तरह खराब हो गया है और यहां लगे करीब 30-35 पेड़ गिर चुके हैं। -अनिल निझावन, सोसाइटी निवासी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पार्षद ने किया निरीक्षण
बादशाहपुर। सेक्टर-85 स्थित ओरिस सोसाइटी में दीवार गिरने के मामले ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। यह दीवार गंगा रियल्टी के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट से सटी हुई थी। घटना के बाद वार्ड-19 के पार्षद रवि कुमार ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पार्षद ने संबंधित अधिकारियों को घटना की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार एजेंसी और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त दीवार का पुनर्निर्माण निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार जल्द कराने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। संवाद