पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: Applications Open for 708 Posts; Apply Now with PET Scorecard

UPSSSC: फॉरेस्ट गार्ड के 708 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; 12वीं पास और PET क्वालिफाई हैं? अभी भरें फॉर्म

Tue, 30 Jun 2026 03:49 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 30 Jun 2026 03:49 PM IST
सार

UPSSSC Forest Guard Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड (वन रक्षक) और वाइल्डलाइफ गार्ड के 708 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: Applications Open for 708 Posts; Apply Now with PET Scorecard
UPSSSC Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UPSSSC Forest Guard Vacancy: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard) के 708 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2025 में शामिल होने वाले और आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 है।

विज्ञापन

देखें रिक्तियां

पोस्ट नाम विभाग कुल पद
वन रक्षक पीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश 128
वन्यजीव रक्षक पीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश 10
वन रक्षक (विशेष चयन) पीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश 134
वन्यजीव रक्षक (विशेष चयन) पीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश 436

क्या है आवेदन के लिए जरूरी योग्यता?

  • उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी का PET-2025 में शामिल होना आवश्यक है।
  • चयन प्रक्रिया में PET-2025 स्कोर का उपयोग किया जाएगा।
  • 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • SC, ST और अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

  • PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग: सबसे पहले अभ्यर्थियों को PET-2025 के मानकीकृत स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • मुख्य लिखित परीक्षा: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST): लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक मापदंडों की जांच की जाएगी।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): PST पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण देना होगा।
  • मेडिकल परीक्षण: शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन (DV): अंतिम चरण में शैक्षिक, आयु और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन होगा।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट: सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

 

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग) के उम्मीदवारों के लिए केवल ₹25 ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  • सभी जरूरी जानकारी (व्यक्तिगत व शैक्षिक) सही-सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed