पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Apprentice Admit Card 2026 Released for 7,150 Posts; Written Exam Scheduled for July 11

SBI: एसबीआई अप्रेंटिस के 7,150 पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट करें डाउनलोड; 11 जुलाई को होगी परीक्षा

Tue, 30 Jun 2026 05:08 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 30 Jun 2026 05:08 PM IST
सार

SBI Apprentice Admit Card OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 7,150 पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 11 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
SBI Apprentice Admit Card 2026 Released for 7,150 Posts; Written Exam Scheduled for July 11
एसबीआई - फोटो : ANI

विस्तार

SBI Apprentice Admit Card: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 11 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

 
ये भर्ती 7,150 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 19 मई 2026 से 15 जून 2026 तक स्वीकार किए गए थे और एडमिट कार्ड 30 जून 2026 को आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

100 अंकों का पेपर, 60 मिनट में 4 सेक्शन

SBI अप्रेंटिस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे और परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी। इसमें जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी व कंप्यूटर एप्टीट्यूड जैसे चार सेक्शन शामिल होंगे, जिनमें प्रत्येक सेक्शन से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
सेक्शन प्रश्न अंक समय
जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस 25 25 15 मिनट
जनरल इंग्लिश 25 25 15 मिनट
न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड 25 25 15 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी & कंप्यूटर एप्टीट्यूड 25 25 15 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 15,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। हालांकि, उन्हें बैंक के स्थायी कर्मचारियों की तरह डीए (Dearness Allowance), एचआरए (House Rent Allowance), मेडिकल सुविधा, पेंशन और अन्य भत्तों का लाभ नहीं मिलेगा।

एडमिट कार्ड पर दर्ज होंगे ये विवरण

एसबीआई अप्रेंटिस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज होती है, जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो और हस्ताक्षर शामिल होते हैं। इसके साथ ही इसमें परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और शिफ्ट का समय भी दिया जाता है ताकि अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।

इसके अलावा, एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता भी दर्ज होता है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • SBI Apprentice Admit Card 2026 के लिंक को चुनें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद Admit Card Download विकल्प पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed