पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Massive fire breaks out at Vijay Sales showroom in West Delhi; all stock reduced to ashes.

Delhi NCR News: पश्चिमी दिल्ली में विजय सेल्स शोरूम में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
उत्तम नगर में चार मंजिला शोरूम तड़के आग की चपेट में आया, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया जा सका आग पर काबू, कोई जनहानि नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बुधवार तड़के विजय सेल्स के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते चार मंजिला पूरा शोरूम इसकी चपेट में आ गया। दमकल विभाग ने शुरुआत में नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए बाद में और दमकल वाहन बुलाने पड़े। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
आग में शोरूम में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान, घरेलू उपकरण, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। दोपहर तक दमकल कर्मी कूलिंग और सर्च ऑपरेशन में जुटे रहे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली फायर सर्विस के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र अटवाल के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 4:15 बजे सूचना मिली कि उत्तम नगर में मेट्रो पिलर संख्या-663 के पास स्थित विजय सेल्स शोरूम में आग लगी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, पीसीआर, दमकल विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 350 गज में बने इस शोरूम में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपर तीन मंजिलें हैं। शोरूम का विस्तार करने के लिए बगल की इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल को भी इसमें शामिल किया गया था, जिसका प्रवेश मार्ग विजय सेल्स की इमारत से ही बनाया गया था।
प्रारंभिक जांच के अनुसार आग तीसरी मंजिल से शुरू हुई और कुछ ही देर में पूरे भवन में फैल गई। बगल की इमारत में स्थित बाटा के शोरूम के ऊपर मौजूद तीसरी और चौथी मंजिल जिनका उपयोग विजय सेल्स कर रहा था, वे भी पूरी तरह जल गईं। दमकल विभाग ने सुबह 5:55 बजे आग पर नियंत्रण पा लिया, जबकि करीब 6:30 बजे आग पूरी तरह बुझा दी गई।

आसपास के कई शोरूम खतरे की जद में थे
दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग के कारण आसपास के कई शोरूम भी खतरे की जद में आ गए थे। हालांकि दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से आग को फैलने से रोक लिया गया। अब पुलिस और विशेषज्ञ टीमें आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed