{"_id":"6a443c8727c29f40960dbcd3","slug":"relief-amidst-scorching-heat-and-humidity-rain-in-some-parts-of-the-ncr-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCR Weather: भीषण गर्मी और उमस में गिरीं राहत की बूंदें, एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR Weather: भीषण गर्मी और उमस में गिरीं राहत की बूंदें, एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश
Wed, 01 Jul 2026 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:30 AM IST
सार
मौसम विभाग ने कल शाम को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया था। हालांकि मौसम विभाग ने शाम को ही बारिश की बात कही थी मगर देर रात और करीब तड़के एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
विज्ञापन
Delhi NCR Rain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एनसीआर के कुछ हिस्सों में देर रात बारिश हुई। मौसम विभाग ने कल शाम को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया था। हालांकि मौसम विभाग ने शाम को ही बारिश की बात कही थी मगर देर रात और करीब तड़के एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
विज्ञापन
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार शाम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की थी। शाम 5 बजे के आसपास विभाग के अनुसार, अगले दो घंटे के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन
इन इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के द्वारका, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की बात कही गई थी। इसके साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान था।
विज्ञापन
हरियाणा और राजस्थान में भी गिर सकती हैं राहत की बूंदें
वहीं, हरियाणा के रेवाड़ी तथा राजस्थान के खैरथल और कोटपूतली क्षेत्रों में अगले दो घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, हल्के गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई।
मौसम विभाग ने की ये अपील
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। तेज हवाओं और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।