{"_id":"6a43f942b43ad75e140d1495","slug":"new-hope-in-diabetes-management-oats-and-avocados-could-offer-support-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143365-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डायबिटीज मैनेजमेंट में नई उम्मीद...ओट्स, एवोकाडो से मिल सकता है सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डायबिटीज मैनेजमेंट में नई उम्मीद...ओट्स, एवोकाडो से मिल सकता है सहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में हो सकते हैं मददगार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। टाइप-2 डायबिटीज के बढ़ते मामलों के बीच हाल की वैज्ञानिक रिसर्च में खान-पान से जुड़ी कुछ चीजों को लेकर नई उम्मीद सामने आई है। नेचर जनरल में प्रकाशित शोध के अनुसार ओट्स, एवोकाडो और पेपरमिंट ऑयल जैसे खाद्य पदार्थ और प्राकृतिक उत्पाद मेटाबोलिक हेल्थ को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं, हालांकि विशेषज्ञ इन्हें दवाइयों का विकल्प नहीं मानते। इसमें पाया गया कि ओटमील का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। अध्ययन के दौरान सीमित अवधि तक ओट्स आधारित डाइट लेने वाले लोगों में कोलेस्ट्रॉल स्तर में लगभग 10 प्रतिशत तक कमी देखी गई। हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि यह प्रभाव संतुलित और लंबे समय तक चलने वाले आहार का विकल्प नहीं हो सकता। इसी तरह एवोकाडो पर हुए शोध में पाया गया कि नियमित सेवन से शरीर का ग्लाइसेमिक लोड कम हो सकता है, जिससे खाने के बाद ब्लड शुगर में अचानक बढ़ोतरी की संभावना घटती है। पेपरमिंट ऑयल को लेकर शुरुआती रिसर्च में यह संकेत मिले हैं कि यह ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने और ब्लड प्रेशर नियंत्रण में भूमिका निभा सकता है, लेकिन उनका कहना है कि इसके लिए अभी और वैज्ञानिक प्रमाणों की जरूरत है।