पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out at a showroom in the Uttam Nagar area

Delhi Fire: उत्तम नगर में विजय सेल्स शोरूम धू-धू कर जला, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक, दमकलकर्मी मौके पर

Wed, 01 Jul 2026 08:10 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 01 Jul 2026 08:10 AM IST
सार

उत्तम नगर इलाके में एक शोरूम में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन
Fire broke out at a showroom in the Uttam Nagar area
शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक शोरूम में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटों और काले धुएं के गुबार ने आसमान को ढक लिया। आग लगने से स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नजफगढ़ रोड पर विजय सेल्स की बिल्डिंग में आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा शोरूम धू-धूकर जलने लगा। आसमान में काला धुआं छा गया, जिससे आसपास का इलाका पूरी तरह से प्रभावित हुआ। आग लगने से स्थानीय निवासियों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी फौरन घटनास्थल पर पहुंच गए। दमकलकर्मी को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, शोरूम में रखे लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
 

विज्ञापन

दिल्ली फायर सर्विस के डिविजनल फायर अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने कहा, "आग कैसे लगी ये जांच का विषय है। हमारे पास ये सूचना 04.15 बजे आई थी। यह इलेक्ट्रॉनिकल सामान का शोरूम है जिसमें आग लगी है। 15 गाड़ियां मौके पर हैं। आग बुझा ली गई है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है। अभी तक कोई हताहत की खबर नहीं है।"

दमकल विभाग के अनुसार, उत्तम नगर स्थित मेट्रो पिलर संख्या 663 के पास बने विजय सेल्स शोरूम में आग लगी थी। शुरुआती चरण में तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए कुल 15 दमकल वाहनों को मौके पर लगाया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, आग पर सुबह करीब 6:30 बजे पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने कूलिंग ऑपरेशन जारी रखा, जो सुबह तक चलता रहा। करीब 350 वर्ग गज क्षेत्र में बने बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और तीन मंजिला भवन में आग लगी थी।

आग से इलेक्ट्रॉनिक सामान, विद्युत उपकरण, फर्नीचर और अन्य सामान जल गए। दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed