{"_id":"6a4423e6e6dc8eb65609a718","slug":"delhi-dehradun-expressway-water-is-dripping-from-the-slab-even-before-the-monsoon-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-Dehradun Expressway: तीन महीने में ही धुलने लगे दावे, मानसून से पहले ही स्लैब से टपक रहा है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-Dehradun Expressway: तीन महीने में ही धुलने लगे दावे, मानसून से पहले ही स्लैब से टपक रहा है पानी
Wed, 01 Jul 2026 03:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:38 AM IST
सार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसी परियोजना में शुरुआती दौर में ही जल निकासी व्यवस्था का इस तरह प्रभावित होना निर्माण और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
शास्त्री पार्क से खजूरी खास की ओर जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के संचालन को तीन महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन इसके ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही एक्सप्रेसवे की स्लैब से पानी नीचे सड़क पर टपक रहा है।
विज्ञापन
इसके चलते शास्त्री पार्क से खजूरी खास की ओर जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है। एक्सप्रेसवे पर बारिश के पानी की निकासी के लिए लगाए गए ड्रेनेज पाइप कई स्थानों पर गंदगी जमा होने के कारण बंद पड़े हैं। पाइप से पानी की निकासी नहीं होने पर बारिश का पानी स्लैब के किनारों और जोड़ों से रिसकर नीचे सड़क पर गिर रहा है।
विज्ञापन
लगातार पानी टपकने से नीचे की सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। इससे सड़क की सतह कमजोर हो रही हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसी परियोजना में शुरुआती दौर में ही जल निकासी व्यवस्था का इस तरह प्रभावित होना निर्माण और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। समय रहते ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार रिसता पानी एक्सप्रेसवे की संरचना के साथ-साथ नीचे की सड़क को भी अधिक नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन