पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP leader Rituraj Sinha makes a major statement regarding Rahul Gandhi

Bihar: 'हर बार गलत साबित हुए राहुल गांधी', GDP आंकड़ों को लेकर BJP नेता ऋतुराज सिन्हा का बड़ा बयान

Wed, 01 Jul 2026 05:42 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 05:42 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था के ताजा आंकड़ों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की झूठ, भ्रम और निराशा फैलाने वाली राजनीति को करारा जवाब दिया है। जानिए उन्होंने और क्या कहा।

विज्ञापन
BJP leader Rituraj Sinha makes a major statement regarding Rahul Gandhi
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने भारत की 6.5 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ताजा आर्थिक आंकड़ों ने राहुल गांधी के अर्थव्यवस्था संबंधी दावों को गलत साबित कर दिया है। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों, जीएसटी संग्रह, विदेशी निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था का आधार बताया।
विज्ञापन


6.5% GDP ग्रोथ को बताया मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि
 ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत की 6.5 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि यह साबित करती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
विज्ञापन


'राहुल गांधी का आर्थिक नैरेटिव हर बार हुआ गलत साबित'
सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले कई वर्षों से देश की अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार गलत नैरेटिव गढ़ने का प्रयास किया है, लेकिन हर बार देश की उपलब्धियों ने उनके दावों को झूठा साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि चीन की विकास दर लगभग 4 प्रतिशत, अमेरिका की करीब 2 प्रतिशत और कई यूरोपीय देशों की औसत विकास दर 1 प्रतिशत के आसपास है। ऐसे समय में भारत का 6.5 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ना इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार की नीतियां मजबूत हैं और देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक संकटों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को बताया मजबूत
सिन्हा ने दावा करते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध, वैश्विक आर्थिक संकट और अंतरराष्ट्रीय तनाव के हर दौर में राहुल गांधी ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर आशंकाएं जताईं। उन्होंने बार-बार यह माहौल बनाने की कोशिश की कि भारत आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। लेकिन मोदी सरकार के मजबूत आर्थिक प्रबंधन ने हर चुनौती का सामना किया और भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाए रखा। उन्होंने कहा कि आज जीडीपी के आंकड़ों ने राहुल गांधी के हर दावे को गलत साबित कर दिया है।

'सरकार का विरोध और देश का विरोध अलग-अलग बातें'
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि सरकार का विरोध करना और भारत का विरोध करना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। राजनीतिक विरोध के नाम पर देश की आर्थिक उपलब्धियों को नकारना, निवेशकों का भरोसा कमजोर करने वाले बयान देना और दुनिया के सामने भारत की नकारात्मक तस्वीर पेश करना केवल उनकी हताशा को दर्शाता है।


यह भी पढ़ें: महिला से मारपीट के आरोप में डायल-112 के एएसआई लाइन हाजिर, वायरल वीडियो के बाद एसपी की कार्रवाई

'विकसित भारत की यात्रा नहीं रोक सकता दुष्प्रचार'
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि देश की जनता अब राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति को पहचान चुकी है। जनता विकास, सुशासन और निर्णायक नेतृत्व पर विश्वास करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और राहुल गांधी का दुष्प्रचार इस यात्रा को रोक नहीं सकता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed