{"_id":"6a4503dc950a61aa950c8932","slug":"allegations-of-illegal-mining-in-the-khoh-river-heavy-machinery-is-being-used-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124735-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: खोह नदी में अवैध खनन का आरोप, भारी मशीनों का हो रहा इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: खोह नदी में अवैध खनन का आरोप, भारी मशीनों का हो रहा इस्तेमाल
Wed, 01 Jul 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रवासियों ने सड़कें क्षतिग्रस्त होने और बरसात में कटाव के खतरे को लेकर डीएम को भेजा ज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-4 गिंवाई स्रोत गाड़ीघाट स्थित खोह नदी में अवैध खनन और भारी मशीनों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि नदी में केवल चुगान की अनुमति होने के बावजूद पोकलैंड समेत अन्य भारी मशीनों से खनन किया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को क्षेत्रीय पार्षद हिमांशु वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने एसडीएम संदीप कुमार के माध्यम से जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि खोह नदी में भारी मशीनों से खनन की अनुमति नहीं है, फिर भी नियमों की अनदेखी कर मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। आरोप लगाया गया कि 30 जून को खनन की अनुमति समाप्त होने के बावजूद नदी में खनन कार्य जारी है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि खनन वाहनों के लगातार आवागमन से क्षेत्र की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रात के समय बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है जिससे खनन नियमों का उल्लंघन होने के साथ राजस्व हानि की भी आशंका है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया कि बरसात से पहले अनियंत्रित खनन के कारण नदी का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हो रहा है। इससे जल प्रवाह में बदलाव, नदी किनारे कटाव और आसपास के रिहायशी भवनों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच, अवैध खनन पर तत्काल रोक, भारी मशीनों से किए जा रहे खनन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और बरसात को देखते हुए नदी किनारे सुरक्षा संबंधी आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
ज्ञापन भेजने वालों में नरेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र कबटियाल, कुलदीप अग्रवाल, गिरीश सिंह नेगी, अर्जुन सिंह रावत, मनीष घनशाला, आयुष कबटियाल, राकेश नैथानी, राजकुमार, हरिकृष्ण, सुमित, प्रदीप ध्यानी, जयप्रकाश रावत, रवि भूषण बिष्ट आदि शामिल रहे।
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल