{"_id":"6a4506126eaee1e35709dac0","slug":"walls-started-seeping-and-the-roof-began-to-leak-with-the-very-first-rain-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-124740-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पहली ही बरसात में रिसने लगीं दीवारें, टपकने लगी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पहली ही बरसात में रिसने लगीं दीवारें, टपकने लगी छत
Wed, 01 Jul 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृत भारत स्टेशन योजना में बने भवन का अभी नहीं हुआ है उद्घाटन, चल रही लीपापोती
कोटद्वार। अमृत भारत स्टेशन योजना में रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। जल्द उद्घाटन की संभावना के चलते रंगाई-पुताई का काम तेजी से किया जा रहा है। इस बीच मानसून की पहली ही बारिश ने निर्माण में हुई अनदेखी की पोल खोल दी है। रेलवे के बुकिंग ऑफिस की दीवार से पानी रिसने लगा है, कई अन्य जगहों पर पानी टपक रहा है।
रेलवे स्टेशन के दोमंजिला भवन में भूतल पर बुकिंग ऑफिस, विभागीय कार्यालय, अधिकारी कक्ष, यात्री प्रतीक्षालय, मुख्य हॉल बने हैं। ऊपरी मंजिल पर यात्रियों के ठहरने के लिए कमरे, कैंटीन और जीआरपी व आरपीएफ के कार्यालय बने हैं। भवन की छत ढालदार रखी गई है। ताकि भवन की छत से पानी बिना रुके बह जाए। ऐसे में कहीं भी छत से पानी टपकने और दीवारों से पानी के रिसाव की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती।
रेलवे स्टेशन के नए भवन के उद्घाटन के लिए शेष कार्यों को तेजी से निपटाया जा रहा है लेकिन मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई बारिश ने प्रयासों पर पानी फेर दिया। दरअसल भूतल पर बने बुकिंग ऑफिस की दीवार से पानी का रिसाव शुरू हो गया। भवन के ऊपरी हिस्से में अलग-अलग जगह जलभराव हो गया। भवन की छत पर पड़े मलबे की सफाई नहीं किए जाने से काफी पानी का छत पर जमावड़ा हो रखा था। भवन का रंगरोगन करने के बाद अलग-अलग जगहों से बारिश के पानी का रिसाव होने पर एक बार फिर से मरम्मत किए जाने की संभावना बढ़ गई है।