पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress targets BJP government in Yamkeshwar; releases 'Parivartan Sankalp Patra' (Pledge for Change manifesto).

Kotdwar News: कांग्रेस ने यमकेश्वर में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, परिवर्तन संकल्प पत्र जारी

Wed, 01 Jul 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 01 Jul 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Congress targets BJP government in Yamkeshwar; releases 'Parivartan Sankalp Patra' (Pledge for Change manifesto).
बोले, जनता अब बदलाव चाहती है, कांग्रेस बन रही उनकी आवाज
विज्ञापन

कोटद्वार/दुगड्डा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को यमकेश्वर विधानसभा के कस्याली गांव में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा गया। कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए, केवल जुमलेबाजी की। उन्होंने अग्निवीर योजना को युवाओं के भविष्य के लिए असुरक्षित बताया। पुरानी पेंशन योजना समाप्त करने को कर्मचारियों के साथ अन्याय करार दिया। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था कमजोर होने, सरकारी विद्यालयों के बंद होने और पलायन बढ़ने का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि प्रदेश बेरोजगारी, पलायन और महंगाई से जूझ रहा है। उन्होंने कांग्रेस के सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखने की बात कही। जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार के अध्यक्ष विकास नेगी ने अग्निवीर योजना को युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताया। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से युवाओं में निराशा बढ़ी है। उन्होंने यमकेश्वर में महिलाओं के पेयजल संकट, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और खराब सड़कों जैसी समस्याओं पर सरकार की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद डबराल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंत्युरा, अनिल रतूड़ी, संजय तोमर, राजीव जखमोला, नितेश ठाकुर, रूपेंद्र नेगी, देवेंद्र राणा, सुभाष शर्मा, कीर्ति सिंह बिष्ट, सुबोध नेगी उपस्थित रहे।



परिवर्तन संकल्प पत्र का लोकार्पण

कार्यक्रम में परिवर्तन संकल्प पत्र का भी लोकार्पण किया गया। इसमें महिलाओं की सुरक्षा, अंकिता भंडारी को न्याय और अग्निवीर योजना की समीक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। पुरानी पेंशन बहाली, युवाओं को रोजगार और पारदर्शी भर्ती भी प्रमुख संकल्प हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन रोकने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का भी वादा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed