पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Martyr Narendra Singh Adhikari still awaits recognition even after 24 years.

Kotdwar News: 24 साल बाद भी शहीद नरेंद्र सिंह अधिकारी को सम्मान का इंतजार

Wed, 01 Jul 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 01 Jul 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Martyr Narendra Singh Adhikari still awaits recognition even after 24 years.
सड़क, पुलिया और स्मारक द्वार की मांग अब तक अधूरी
विज्ञापन

परिजनों ने उठाए उपेक्षा पर सवाल
कोटद्वार। सैनिक बाहुल्य उत्तराखंड में शहीदों के सम्मान की परंपरा रही है लेकिन कोटद्वार के सनेह क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर तीन के लालपानी पल्ली निवासी शहीद राइफलमैन नरेंद्र सिंह अधिकारी के परिजन 24 वर्षों से सम्मान के लिए भटक रहे हैं। उनका कहना है कि वर्षों से सड़क, पुलिया और शहीद स्मारक बनाने की मांग की जा रही है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
वार्ड संख्या-3 लालपानी पल्ली निवासी स्व. हयात सिंह अधिकारी के चार पुत्रों में दो भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। इनमें राइफलमैन नरेंद्र सिंह अधिकारी वर्ष 2002 में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सीमा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी के दौरान देश की रक्षा करते हुए सात अक्तूबर को शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

शहीद के बड़े भाई एवं सेवानिवृत्त सूबेदार पूरन सिंह अधिकारी का कहना है कि वर्ष 2003 से लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इस दौरान शहीद के पिता का निधन हो गया और उनकी माता भी अब अस्वस्थ हैं लेकिन मांगें अब भी अधूरी हैं। परिवार का कहना है कि स्थानीय लोगों ने शहीद के नाम पर सड़क निर्माण के लिए अपनी भूमि देने की सहमति भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम स्तर पर भी प्रस्ताव दिए गए, जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया। इसके बावजूद सड़क, पुलिया और स्मारक निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि विभिन्न राजनीतिक दलों और सैनिक संगठनों ने समय-समय पर शहीदों के सम्मान की बात तो की लेकिन धरातल पर अपेक्षित कार्य नहीं हुए। एक बार फिर से परिजनों ने केंद्र व राज्य सरकार, नगर निगम और संबंधित जनप्रतिनिधियों से शहीद नरेंद्र सिंह अधिकारी के नाम पर सड़क, पुलिया और स्मारक का निर्माण कर उनकी शहादत को उचित सम्मान देने की मांग की है।


यह मामला संज्ञान में नहीं है। परिजनों की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव मिलने पर प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड बैठक में स्वीकृति मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-पीएल शाह, नगर आयुक्त कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed