पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NIACL Apprentice Recruitment 2026: Applications Open for 550 Posts, Graduates Eligible

NIACL Vacancy: सरकारी बीमा कंपनी में 550 पदों पर नौकरी का मौका, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन? जानें सभी शर्तें

Mon, 29 Jun 2026 06:01 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 29 Jun 2026 06:01 PM IST
सार

NIACL Vacancy 2026: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्नातक पास उम्मीदवार 6 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।

विज्ञापन
NIACL Apprentice Recruitment 2026: Applications Open for 550 Posts, Graduates Eligible
New India Assurance Apprentice Recruitment - फोटो : https://www.newindia.co.in/

विस्तार

New India Assurance Apprentice Recruitment: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) के तहत 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऑनलाइन परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें बीमा क्षेत्र में कार्य का अनुभव प्राप्त होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश एससी एसटी ओबीसी EWS GEN कुल
महाराष्ट्र 13 11 32 13 69 138
तमिलनाडु 8 0 11 4 23 46
दिल्ली 5 2 8 3 19 37
गुजरात 2 4 8 3 18 35
केरल 3 0 8 3 16 30
तेलंगाना 2 1 5 1 9 18
आंध्र प्रदेश 2 1 4 1 9 17
पंजाब 4 0 3 1 8 16
उत्तराखंड 2 0 1 1 10 14
असम 0 1 2 1 6 10
पूरे भारत का कुल 64 32 114 43 297 550

क्या है आवेदन की शर्तें? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। साथ ही, उसे किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) पास होना चाहिए। उम्मीदवार की डिग्री 1 जनवरी 2022 से 1 जून 2026 के बीच पूरी हुई हो। जिन अभ्यर्थियों ने पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण लिया है या स्नातक के बाद एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव प्राप्त कर लिया है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।

देखें आधिकारिक नोटिस
 

श्रेणी आयु में छूट
SC/ST 5 वर्ष
OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) 3 वर्ष
PwBD (दिव्यांगजन) 10 वर्ष
विधवा, तलाकशुदा एवं कानूनी रूप से अलग हुई महिलाएं (जिन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया है) General/EWS: 35 वर्ष तक, OBC: 38 वर्ष तक, SC/ST: 40 वर्ष तक

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मान्य व्यक्तिगत ईमेल आईडी (अकाउंट एक्टिवेशन और लॉगिन के लिए आवश्यक)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो (JPEG फॉर्मेट, फाइल साइज 1 MB से कम)
  • क्वालिफाइंग डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट (PDF फॉर्मेट, फाइल साइज 1 MB से कम)

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद BFSI SSC की आवेदन वेबसाइट पर जाकर Apprentice Recruitment 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपना नाम, शैक्षणिक योग्यता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और क्वालिफाइंग डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed