पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BHU Invites Applications for Group B and C Non-Teaching Vacancies, Check Eligibility Details

BHU Non-Teaching Vacancy: बीएचयू भारत कला भवन में ग्रुप-बी, सी पदों पर निकली भर्ती; जानें कौन कर सकता है आवेदन

Sun, 28 Jun 2026 12:56 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 28 Jun 2026 12:56 PM IST
सार

BHU Non-Teaching Recruitment 2026:  बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने भारत कला भवन में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 10 रिक्त पद भरे जाएंगे। संबंधित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BHU Invites Applications for Group B and C Non-Teaching Vacancies, Check Eligibility Details
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)

विस्तार

BHU Non-Teaching Vacancy 2026: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने भारत कला भवन में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के तहत विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 10 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन पत्र जमा करने तथा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

 
समूह पद का नाम कुल पद
समूह बी सहायक क्यूरेटर 2
समूह बी कलाकार 1
समूह सी सहायक फोटोग्राफर 1
समूह सी जूनियर डार्नर 1
समूह सी गैलरी परिचारक 5
कुल - 10

कौन कर सकता है आवेदन?

  • सहायक क्यूरेटर पद के लिए संग्रहालय विज्ञान, विरासत प्रबंधन या संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक है। कलाकार पद के लिए ललित कला में स्नातक डिग्री और संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। दोनों पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।
  • सहायक फोटोग्राफर और जूनियर डार्नर पद के लिए फोटोग्राफी में डिग्री/डिप्लोमा और एक वर्ष का अनुभव जरूरी है। जूनियर डार्नर पद के लिए 12वीं पास के साथ संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। जूनियर डार्नर की अधिकतम आयु 32 वर्ष है।
  • गैलरी परिचारक पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है। संग्रहालय या किसी संबंधित संस्थान में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

बीएचयू भर्ती 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को RAC पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

चयन प्रक्रिया

बीएचयू गैर-शिक्षण भर्ती 2026 में सबसे पहले आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा में शामिल होना होगा। दोनों चरणों में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • बीएचयू की भर्ती वेबसाइट bhu.ac.in/rac पर जाएं।
  • Recruitment & Assessment Cell (RAC) पोर्टल पर नया पंजीकरण (Registration) करें।
  • लॉगिन करके संबंधित पद का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed