{"_id":"6a423422425da35ff20695a1","slug":"video-jhandutta-nandnagarawmain-road-damaged-bilaspur-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: झंडूता-नंदनगराव मुख्य सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: झंडूता-नंदनगराव मुख्य सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा बढ़ा
झंडूता उपमंडल के झंडूता बाजार से नंदनगराव जाने वाली मुख्य सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सड़क के किनारे बने डंगे कई जगह नीचे धंस गए हैं, जिससे सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के कई हिस्सों में स्थिति बेहद दयनीय है और यदि समय रहते मरम्मत नहीं करवाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समाजसेवी अमरनाथ धीमान ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और ग्रामीण आवाजाही करते हैं, ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति चिंता का विषय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।