पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   'Sanskar Utsav' to be held by Sanskar Society in Ghumarwin on July 5.

Bilaspur News: संस्कार सोसाइटी 5 जुलाई को घुमारवीं में होगा संस्कार उत्सव

Sun, 28 Jun 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 28 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
'Sanskar Utsav' to be held by Sanskar Society in Ghumarwin on July 5.
मेधावी विद्यार्थियों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति होंगे सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। समाजसेवी संस्था संस्कार सोसाइटी की ओर से 5 जुलाई को घुमारवीं के एक निजी होटल में संस्कार उत्सव मनाया जाएगा।
इस अवसर पर छात्र प्रतिभा एवं दक्षता सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें शिक्षा, खेल, कृषि, बागवानी, पारंपरिक व्यवसाय, कला, सामाजिक सेवा और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों को प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बताया कि संस्कार सोसाइटी का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर युवाओं और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इस साल भी उपमंडल घुमारवीं के दसवीं, बारहवीं और कॉलेज स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। संस्था का मानना है कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले हर व्यक्ति को पहचान और सम्मान मिलना चाहिए, ताकि उनकी उपलब्धियां अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बन सकें। उन्होंने बताया कि संस्कार सोसाइटी पिछले 16 साल से लगातार संस्कार उत्सव का आयोजन करती आ रही है। संस्था केवल सम्मान समारोह तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे साल समाजहित के विभिन्न कार्यक्रम संचालित करती रहती है। इनमें घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान, नशा निवारण जागरूकता अभियान, पौधरोपण, जल संरक्षण, रक्तदान शिविर, निर्धन, मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यक्रम शामिल हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में कुंदन रतवान, डॉ. तिलक, प्रवीण, सुनील शर्मा, डॉ. पुष्पराज, अनिल, बाबूलाल, शिवम धर्माणी, विशाल गुप्ता सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed