{"_id":"6a410e6f4444f9be40082836","slug":"fourth-accused-arrested-in-4100-kg-charas-case-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162646-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 4.100 किलोग्राम चरस मामले में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 4.100 किलोग्राम चरस मामले में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार
Sun, 28 Jun 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एस्कॉर्ट कर रहा था तस्करों की कार, पुलिस ने पायलट वाहन भी किया कब्जे में
बलोह के पास पकड़ी थी चरस की बड़ी खेप, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने 4.100 किलोग्राम चरस बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी तस्करों की कार को अपनी गाड़ी से एस्कॉर्ट (पायलट) कर रहा था, ताकि चरस की खेप सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके। पुलिस ने आरोपी की कार भी कब्जे में ले ली है। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बता दें कि 26 जून को बलोह फोरलेन स्थित मल्यावर लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 4.100 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी। मौके से मंडी जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अब यशवंत सिंह (32) निवासी गांव बाहण, डाकघर सोमनाचनी, उप तहसील बाली चौकी, मंडी को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि यशवंत सिंह अपनी कार से चरस ले जा रहे वाहन के आगे-आगे चल रहा था और रास्ते की निगरानी कर तस्करों को सुरक्षित निकलवाने में मदद कर रहा था। पुलिस ने उसकी कार भी जब्त कर ली है। यह पता लगाया जा रहा है कि चरस की खेप का स्रोत क्या था, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कोट
जिले में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अभियान आगे भी इसी तरह लगातार और पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। मामले की गहन जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले प्रत्येक तथ्य के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अभिषेक धीमान, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर