पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of India Announces 779 Credit Officer Vacancies, Online Applications Begin June 30

BOI Vacancy 2026: बैंक ऑफ इंडिया में निकली 779 पदों पर अनुभव वालों के लिए भर्ती, 30 जून से करें आवेदन

Mon, 29 Jun 2026 11:25 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 29 Jun 2026 11:25 AM IST
सार

BOI Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया ने अनुभवी क्रेडिट प्रोफेशनल्स के लिए 779 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया कल से शुरू होगी।

विज्ञापन
Bank of India Announces 779 Credit Officer Vacancies, Online Applications Begin June 30
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik

विस्तार

BOI Vacancy 2026: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2026 बैंकिंग क्षेत्र में अनुभवी उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी भर्ती है। BOI ने जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO) स्ट्रीम में विभिन्न वेतनमानों पर 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

MMGS-II और MMGS-III पदों के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के कम से कम 60% अंक होने चाहिए, जबकि SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 55% अंक पर्याप्त हैं। इसके अलावा एमबीए, पीजीडीबीएम, सीए, सीएफए, सीएमए-आईसीडब्ल्यूए या बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़ी पोस्टग्रेजुएट डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

SMGS-IV पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ MBA, PGDBM, मास्टर डिग्री या सीए, सीएफए, सीएमए-आईसीडब्ल्यूए जैसी प्रोफेशनल योग्यता जरूरी है। आयु सीमा MMGS-II के लिए 25 से 35 वर्ष, MMGS-III के लिए 28 से 38 वर्ष और SMGS-IV के लिए 30 से 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं।
  • “BOI Credit Officer Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचकर Submit करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed