पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Recruitment 2026: Apply for 450 Vacancies Across 54 Posts Before July 17

UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने निकाली 450 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन, 17 जुलाई अंतिम तिथि

Sat, 27 Jun 2026 04:31 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 27 Jun 2026 04:31 PM IST
सार

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 54 प्रकार के कुल 450 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSC Recruitment 2026: Apply for 450 Vacancies Across 54 Posts Before July 17
UPSC Recruitment 2026 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 54 अलग-अलग पदों पर कुल 450 रिक्तियां भरी जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती में ड्रग इंस्पेक्टर, कंपनी प्रॉसिक्यूटर, असिस्टेंट इंजीनियर, लीगल ऑफिसर, एरोनॉटिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई पद शामिल हैं। सबसे अधिक 186 रिक्तियां ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए निकाली गई हैं।

विज्ञापन

 

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 25 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 25 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे)
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026
एडमिट कार्ड बाद में घोषित होगा
परीक्षा बाद में घोषित होगी
परिणाम बाद में घोषित होगा

किन पदों पर कितनी भर्ती?

पद विभाग/मंत्रालय रिक्तियां
ड्रग इंस्पेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (CDSCO) 186
स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर (न्यूरोलॉजी) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 21
कंपनी प्रॉसिक्यूटर कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय 18
स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर (बाल रोग) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 14
लीगल ऑफिसर नागरिक उड्डयन मंत्रालय (DGCA) 12
एरोनॉटिकल ऑफिसर नागरिक उड्डयन मंत्रालय (DGCA) 11
स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर (कम्युनिटी मेडिसिन) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 11
सब-रीजनल एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय 11
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) लद्दाख प्रशासन 11
स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर (कार्डियोलॉजी) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 9
अन्य 44 पद विभिन्न मंत्रालय एवं विभाग 146
कुल 54 पद 450
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ प्रमुख पदों की योग्यता इस प्रकार है।

पद योग्यता
ड्रग इंस्पेक्टर फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल साइंस या क्लिनिकल फार्माकोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञता के साथ मेडिसिन में डिग्री
कंपनी प्रॉसिक्यूटर एलएलबी (कानून की डिग्री)
लीगल ऑफिसर एलएलबी
एरोनॉटिकल ऑफिसर एरोनॉटिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक
स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर एमबीबीएस के साथ संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी

 

आयु सीमा

पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।

पद अधिकतम आयु
संयुक्त निदेशक 40 वर्ष
मेडिकल ऑफिसर/रिसर्च ऑफिसर 35 वर्ष
एरोनॉटिकल ऑफिसर 35 वर्ष
लीगल ऑफिसर 35 वर्ष
कंपनी प्रॉसिक्यूटर 35 वर्ष


आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। एससी/एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग छूट का प्रावधान है।

चयन प्रक्रिया

पद के अनुसार चयन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है। आयोग के अनुसार चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • भर्ती परीक्षा या संयुक्त भर्ती परीक्षा (जहां लागू हो)
  • साक्षात्कार (इंटरव्यू)

कुछ पदों पर केवल इंटरव्यू के आधार पर भी चयन किया जा सकता है, जबकि कुछ पदों के लिए भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू दोनों होंगे।

कितना वेतन मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा।

वेतन स्तर प्रमुख पद
लेवल-11 संयुक्त निदेशक
लेवल-11 + एनपीए स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर
लेवल-10 + एनपीए मेडिकल ऑफिसर/रिसर्च ऑफिसर
लेवल-10 एरोनॉटिकल ऑफिसर, लीगल ऑफिसर आदि
लेवल-7 कंपनी प्रॉसिक्यूटर, फोटोग्राफिक ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर आदि

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलाव, महिलाओ समेत अन्य सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार सबसे पहले UPSC के ऑनलाइन भर्ती पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। 
  • इसके बाद लॉगिन कर विज्ञापन संख्या 07/2026 के अंतर्गत संबंधित पद का चयन करें। 
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें। 
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। 
  • यदि शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन भुगतान करें। 
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन पत्र जमा कर उसकी प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed