इस वीक ओटीटी पर होगी मनोरंजन की बरसात; 'प्रीतम एंड पेड्रो' से 'सुपर सुब्बू' तक; जाने क्या-क्या है लिस्ट में?
OTT Release This Week: मॉनसून दस्तक देने वाला है। बारिश और फुहारों के इस सुहावने मौसम में इस वीक ओटीटी पर भी खूब बहार रहने वाली है। जानिए क्या-क्या है पिटारे में?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तपती गर्मियों से राहत के बीच हर तरफ मॉनसून का इंतजार हो रहा है। कल मंगलवार से आषाढ़ का महीना भी लग जाएगा। दूसरी तरफ सिनेमाघरों में कई फिल्मों की बहार आई हुई है। अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' 50 करोड़ी हो चुकी है। 'अल्फा' सहित कुछ नई फिल्में इस वीक रिलीज की कतार में हैं। मगर, ओटीटी पर क्या खास होगा? जानिए इस वीक की लिस्ट के बारे में...
एनोला होम्स 3
यह मिस्ट्री एडवेंचर फिल्म की तीसरी कड़ी है। इसमें दिखाया गया है कि एनोला की शादी वाले दिन उसके भाई का अपहरण कर लिया जाता है। ऐसे में एनोला को शादी छोड़कर भाई को ढूंढने निकलना पड़ता है। इस दौरान कई चुनौतियां आती हैं। कई जोखिम होते हैं। 'एनोला होम्स 3' को दर्शक 01 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।
एली
यह कॉमेडी ड्रामा सीरीज 01 जुलाई से प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'लीगली ब्लॉन्ड' की प्रीक्वल सीरीज है, जो मुख्य किरदार एली वुड के हाई स्कूल के दिनों की कहानी दिखाएगी।
सुपर सुब्बू
यह संदीप किशन, मिथिला पालकर, मुरली शर्मा, मनसा चौधरी अभिनीत कॉमेडी सीरीज है। इस सीरीज में एक बदकिस्मत टीचर को एक ऐसे गांव में 'यौन शिक्षा' सिखाने का काम मिलता है, जहां का माहौल उसके खिलाफ है। यह सीरीज 02 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
प्रीतम एंड पेड्रो
यह इस सप्ताह की सबसे चर्चित सीरीज है। इसके जरिए नामी निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी ओटीटी की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, उनके बेटे वीर हिरानी एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। इसमें अरशद वारसी और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में हैं। यह सीरीज 03 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। सीरीज का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है।
रेजिडेंट एलियन
अगर साइंस फिक्शन सीरीज में आपकी दिलचस्पी है तो यह आपके लिए है। यह एक ऐसे एलियन पर आधारित है, जो अपनी वास्तविकता छिपाकर रखता है। अपनी खोई हुई स्पेसशिप को खोजने के मिशन पर है। इसके दो सीजन पहले ही आ चुके हैं। अब नया सीजन 01 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
इसाकापट्टनम
यह एक तेलुगु क्राइम एक्शन थ्रिलर सीरीज है। इसमें दिखाया गया है कि पोर्ट टाउन इसाकापट्टनम में बाहर से आया एक शख्स अपने दिमाग और ताकत के बूते बहुत बड़ा आदमी बन जाता है। सबके अंदर उसका खौफ है। मगर, ऐसा समय आता है, जब उसके सामने अपना वर्चस्व बनाए रखने की चुनौती होती है।