RRB Group D Result: रेलवे ग्रुप-डी भर्ती के नतीजे घोषित, फिजिकल के लिए कितनी गई कटऑफ? देखें जोनवार मेरिट लिस्ट
RRB Group D Result OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप-डी लेवल-1 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न जोन की मेरिट लिस्ट और कटऑफ भी जारी की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत 32,438 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Group D Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी भर्ती 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत 32,438 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी जोन-वाइज मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत अंक और योग्यता स्थिति लॉगिन विंडो के माध्यम से चेक कर सकते हैं। CBT परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
जोन-वाइज कितना रहा कट-ऑफ?
प्रयागराज
| श्रेणी (Category) | अंक (Marks) |
|---|---|
| यूआर (UR) | 78.12573 |
| एससी (SC) | 72.40928 |
| एसटी (ST) | 66.6584 |
| ओबीसी (OBC) | 77.31772 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 74.14863 |
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), प्रयागराज ने ग्रुप-डी लेवल-1 भर्ती परीक्षा में कुल 3736 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। ये उम्मीदवार CBT परीक्षा के आधार पर चयनित किए गए हैं और अब आगे की प्रक्रिया के लिए योग्य माने गए हैं।
इन चयनित अभ्यर्थियों की सूची क्षेत्रवार जारी की गई है, जिसमें रोल नंबर के आधार पर नाम शामिल हैं। अब ये उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट जैसी अगली चयन प्रक्रियाओं में शामिल होंगे।
देखें आधिकारिक नोटिस
रांची (Ranchi)
| श्रेणी | नॉर्मलाइज्ड कट ऑफ अंक |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 72.85726 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 58.9389 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 61.96082 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 71.82013 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 61.63636 |
अहमदाबाद (Ahmedabad)
| श्रेणी | नॉर्मलाइज्ड कट ऑफ अंक |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 72.1634 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 66.06265 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 62.13333 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 71.14374 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 67.665 |
भोपाल (Bhopal)
| श्रेणी | नॉर्मलाइज्ड कट ऑफ अंक |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 77.73449 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 73.6582 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 67.6709 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 77.41022 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 75.07329 |
चेन्नई (Chennai)
| श्रेणी | नॉर्मलाइज्ड कट ऑफ अंक |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 78.00694 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 70.63490 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 63.00000 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 76.65663 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 71.11270 |
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
| श्रेणी | नॉर्मलाइज्ड कट ऑफ अंक |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 76.68726 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 67.15071 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 58.1891 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 75.43104 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 69.81246 |
अजमेर जोन (Ajmer)
| श्रेणी | कटऑफ (Percentile) |
|---|---|
| UR (सामान्य) | 79.70181 |
| SC | 71.49931 |
| ST | 71.53425 |
| OBC | - |
| EWS | 70.90495 |
शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की कुल संख्या
भोपाल में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की कुल संख्या 3383 है, जबकि भुवनेश्वर में यह संख्या 1706 है। इसी तरह चेन्नई में 5130 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो सभी शहरों में सबसे अधिक है। रांची में कुल 2195 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
दूसरी ओर प्रयागराज (इलाहाबाद) में 3736 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि चेन्नई में सबसे अधिक और भुवनेश्वर में सबसे कम अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जबकि अन्य शहरों में यह संख्या मध्यम स्तर पर रही है।
| शहर | कुल संख्या |
|---|---|
| भोपाल | 3383 |
| भुवनेश्वर | 1706 |
| चेन्नई | 5130 |
| रांची | 2195 |
| प्रयागराज | 3736 |
PET के लिए चयन कैसे हुआ?
लेवल-1 पदों के लिए CBT परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इस सूची में उम्मीदवारों को रोल नंबर के अनुसार शामिल किया गया है, जो मेरिट क्रम में नहीं है। कुल रिक्तियों के लगभग तीन गुना उम्मीदवारों को PET के लिए चुना गया है। दिव्यांग (PWBD), भूतपूर्व सैनिक (ExSM) और CCAA उम्मीदवारों को PET से छूट दी गई है, उनकी अलग सूची RRC द्वारा जारी की जाएगी।
पीईटी के बाद अगला चरण क्या?
इन चयनित अभ्यर्थियों की सूची क्षेत्रवार जारी की गई है, जिसमें रोल नंबर के आधार पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अभ्यर्थी अपने क्षेत्र के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना कट ऑफ और परिणाम देख सकते हैं।चयनित उम्मीदवार अब आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।