{"_id":"6a44f0f88ff60f565504d9ab","slug":"several-killed-in-apartment-building-fire-broke-out-in-belgium-s-antwerp-know-details-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में भीषण अग्निकांड, 10 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग; कई लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में भीषण अग्निकांड, 10 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग; कई लोगों की मौत
Wed, 01 Jul 2026 04:20 PM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 01 Jul 2026 04:20 PM IST
सार
बेल्जियम के एंटवर्प शहर में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग से बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद दमकल और बचाव दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी इमारत को खाली कराया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कई लोगों की जान गई है तथा अनेक लोग घायल हुए हैं। हालांकि मृतकों की अंतिम संख्या अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन
अपार्टमेंट में लगी भीषण आग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी बेल्जियम के एंटवर्प शहर में बुधवार को एक 10 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। एंटवर्प अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही बड़े पैमाने पर आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की गई। अग्निशमन दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया, जहां उन्होंने बचाव और आग बुझाने के कार्य शुरू किए।
पुलिस की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक, 10 मंजिला इस इमारत में करीब 200 लोग रहते हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही हताहतों की सटीक संख्या का खुलासा किया गया है। बचाव अभियान जारी है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। इस दुखद घटना से स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।
10 मंजिला इमारत में कैसे लगी आग?
अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 9:53 बजे फायर ब्रिगेड को एंटवर्प के लिंकेरोएवर इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत की आठवीं मंजिल पर भीषण आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 200 से अधिक लोगों के रहने वाली इस इमारत को पूरी तरह खाली करा लिया गया। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कई लोगों की मौत हुई है। कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
प्रशासन ने क्यों जारी की एडवाइजरी?
प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए धुएं के कारण घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने की अपील की है। पुलिस ने बयान में कहा, "धुएं से प्रभावित स्थानीय निवासी अपनी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें और आवश्यकता पड़ने पर वेंटिलेशन सिस्टम भी बंद कर दें।"
घटनास्थल पर तलाशी, बचाव और नुकसान का आकलन करने का काम जारी है। मृतकों की संख्या और नुकसान की पूरी जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।