पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Revises Exam Dates for Four Major Recruitment Exams 2026, New Schedule Released

RPSC Exam Calendar: आरपीएससी ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, जानें कौन सी चार परीक्षाओं की तारीखें बदलीं

Thu, 02 Jul 2026 03:58 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 02 Jul 2026 03:58 PM IST
सार

RPSC Exam Calendar 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की संशोधित परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। प्रशासनिक कारणों से चार प्रमुख परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसमें राज्य एवं अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा आदि शामिल हैं।
 

विज्ञापन
RPSC Revises Exam Dates for Four Major Recruitment Exams 2026, New Schedule Released
RPSC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RPSC Exam Revised Dates: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रेस-नोट जारी किया है। आयोग ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए वर्ष 2026 और 2027 में आयोजित होने वाली चार प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव कर नया संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

कब होगी आरपीएससी आरएएस प्री 2026 परीक्षा?

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 अब 6 दिसंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत होने वाली प्राध्यापक-विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 2026 का आयोजन अब 8 दिसंबर 2026 (मंगलवार) को किया जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा कब होगी?

गृह विभाग की सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2026 के लिए 27 दिसंबर 2026 (रविवार) की तिथि तय की गई है। वहीं, RAS मुख्य परीक्षा (Mains) 2026 का आयोजन अगले वर्ष यानी 1 मई 2027 (शनिवार) और 2 मई 2027 (रविवार) को किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन सभी परीक्षाओं का विस्तृत और विस्तृत समय-सारणी यथासमय अलग से जारी की जाएगी।

विज्ञापन

नोट करें पूरा संशोधित शेड्यूल

परीक्षा का नाम विभाग नई परीक्षा तिथि पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथि
RAS संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 कार्मिक विभाग 06.12.2026 (रविवार) 29.11.2026
प्राध्यापक-विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा, 2026 माध्यमिक शिक्षा विभाग 08.12.2026 (मंगलवार) 06.12.2026
सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2026 गृह विभाग 27.12.2026 (रविवार) लागू नहीं
RAS संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2026 कार्मिक विभाग 01.05.2027 एवं 02.05.2027 लागू नहीं

जल्द जारी होगा विस्तृत कार्यक्रम

आयोग ने कहा है कि इन सभी परीक्षाओं का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम नियत समय पर आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed