पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Work begins to dismantle the Simli-Dimmar suspension bridge.

Chamoli News: सिमली-डिम्मर झूला पुल को हटाने का काम शुरू

Thu, 02 Jul 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 02 Jul 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Work begins to dismantle the Simli-Dimmar suspension bridge.
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। जीर्णशीर्ण सिमली-डिम्मर झूला पुल को हटाने (डिस्मेंटल) का काम बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। यह पुल कपीरी और चांदपुर पट्टी के दर्जनों गांवों को जोड़ता था। अब यहां पिंडर नदी पर बने दूसरे मोटर पुल से ही पैदल आवागमन होगा।

बीते एक दशक से इस झूला पुल की हालात खराब थी। इसके तार नैनीताल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों पर उलझते थे जिससे कई बार सिमली में हाईवे पर जाम की स्थिति बनती थी। स्थानीय लोगों की मांग और समस्या को देखते हुए लोनिवि गौचर ने बीते माह पुल पर आवागमन बंद करते हुए इसे डिस्मेंटल करने की निविदा जारी की थी। निविदा स्वीकृत होने के बाद बृहस्पतिवार से इस पुल को हटाने का काम शुरू हो गया है। अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि झूला पुल के नजदीक ही मोटर पुल काफी पहले बनकर तैयार हो गया था। ऐसे में यहां आवागमन की दिक्कत नहीं है। साथ ही यह पुल पुराना एवं जर्जर हाल में था। इसलिए इसे ग्रामीणों की मांग पर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed