पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead Bodies of two individuals found hanging police investigating cause children left screaming in panic

UP: फंदे से लटकती मिली दो व्यक्तियों की लाश, वजह तलाशने में जुटी पुलिस; बच्चों और पत्नी में मची चीख-पुकार

Thu, 02 Jul 2026 05:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Jul 2026 05:19 PM IST
सार

Azamgarh News: जिले में फंदे से लटकती लाश मिलने की सूचना पाकर  दीदारगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की वजह को पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन
dead Bodies of two individuals found hanging police investigating cause children left screaming in panic
माैके पर विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ में दीदारगंज थाना क्षेत्र के खेतापट्टी और पल्थी गांव में बीती रात और बृहस्पतिवार दोपहर दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, आवश्यक जांच-पड़ताल की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खेतापट्टी गांव निवासी गरुण राजभर (35) बुधवार रात खाना खाने के बाद रोज की तरह घर से कुछ दूरी पर स्थित मंड़ई में सोने गए थे। देर रात उन्होंने मंड़ई की बल्ली में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। गरुण अपने पीछे पत्नी आशा, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

दूसरी घटना मगहां (पल्थी) गांव की है, जहां हरिश्चंद्र (55) ने बृहस्पतिवार को करीब साढ़े 12 बजे फंदा लगाकर जान दे दी। वह पेशे से लोहा वेल्डिंग का काम करते थे। परिवार में उनकी पत्नी जायत्री, दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस तरह के कदम की कोई आशंका नहीं थी।

दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही दीदारगंज थाने के उप निरीक्षक रमेश चंद्र यादव और सुरेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

दीदारगंज के थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया दोनों मामलों में आत्महत्या की बात सामने आई है, हालांकि घटनाओं के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed