पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   History-sheeter killed father enters home and fires three shots son two miscreants arrived FIR registered

UP: घर में घुस पिता के हत्यारे हिस्ट्रीशीटर ने बेटे पर चलाई तीन गोली, बाइक से आए थे दो बदमाश; FIR

Thu, 02 Jul 2026 05:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Jul 2026 05:51 PM IST
सार

Ghazipur News: जिले में बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक पर तीन राउंड फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के पीछे पुराने विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर पांच टीमें गठित की हैं। गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
History-sheeter killed father enters home and fires three shots son two miscreants arrived FIR registered
मामले की जानकारी देते क्षेत्राधिकारी नगर भास्कर कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर शहर की लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में बृहस्पतिवार तड़के घर में घुसकर युवक पर तीन राउंड फायरिंग किए जाने से सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन




क्षेत्राधिकारी नगर भास्कर कुमार ने बताया कि भांवरकोल थाना क्षेत्र के निवासी एवं वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र की लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में रहने वाले प्रवीण उपाध्याय के घर बृहस्पतिवार तड़के करीब 3:40 बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए प्रवीण उपाध्याय पर जान से मारने की नीयत से तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

पुलिस की टीमें गठित

क्षेत्राधिकारी नगर भास्कर कुमार ने बताया कि प्रवीण उपाध्याय की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि नामजद आरोपी अमित राय थाना करीमुद्दीनपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश और बिहार में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, छिनैती, डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत 26 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। सीओ सिटी के अनुसार, प्रवीण उपाध्याय के पिता की हत्या के मामले में भी अमित राय आरोपी है और वह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

उन्होंने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed